दोस्ती ठीक पर नाइंसाफ सही नहीं; इजरायल के खिलाफ 85 देशों के साथ खड़ा हुआ भारत; जानें पूरा मामला

1 hour ago

होमताजा खबरदेश

दोस्ती अपनी जगह, पर...85 देशों संग भारत ने इजरायल के खिलाफ लिया स्टैंड

Last Updated:February 19, 2026, 07:43 IST

India Criticise Israel on Gaza Action: भारत ने वेस्ट बैंक में इजरायल के एकतरफा कदमों के खिलाफ 85 देशों के संयुक्त बयान का समर्थन किया है. बयान में कहा गया है कि कब्जे में लिए गए फिलिस्तीनी इलाकों को जबरन अपने देश में मिलाने या वहां की आबादी की संरचना बदलने (यानी लोगों की संख्या या पहचान बदलने) की किसी भी कोशिश का विरोध किया जाता है. पहले भारत का नाम लिस्ट में नहीं था, लेकिन बाद में उसने आधिकारिक रूप से समर्थन दर्ज कराया है. भारत का इजरायल को साफ संदेश है दोस्ती अपनी जगह है और इंसाफ अपनी जगह है.

दोस्ती अपनी जगह, पर...85 देशों संग भारत ने इजरायल के खिलाफ लिया स्टैंडZoom

भारत ने वेस्ट बैंक में इजरायल के एकतरफा कदमों के खिलाफ 85 देशों के संयुक्त बयान का समर्थन किया. (फोटो AP)

नई दिल्ली: गाजा में युद्ध विराम हो चुका है और अब शांति कायम करने पर काम किया जा रहा है. गाजा के लिए आज सबसे अहम दिन है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार को शांति बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में 20 सदस्य देशों की ओर से गाजा के लिए पांच अरब डॉलर के अनुदान की घोषणा की जाएगी. इस बीच भारत ने भी इजरायल को बड़ा मैसेज दे दिया. इजरायल के साथ भारत के मजबूत संबंध हैं इसके बावजूद भारत ने साफ कर दिया है कि दोस्ती अपनी जगह है और इंसाफ अपनी जगह है. दरअसल 85 देशों के साथ खड़े होकर भारत ने इजरायल के एकतरफा कदमों की आलोचना का समर्थन किया है. यह कदम ऐसे समय आया है जब वेस्ट बैंक में जमीन और प्रशासनिक ढांचे को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है. 85 देशों ने एक संयुक्त बयान जारी किया है.

About the Author

Sumit Kumar

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह...और पढ़ें

First Published :

February 19, 2026, 07:43 IST

Read Full Article at Source