Last Updated:February 09, 2026, 17:05 IST
Asaduddin Owaisi News: हैदराबाद में AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने विवादित वीडियो को लेकर आपराधिक कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, असम बीजेपी के 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो को अब डिलीट कर दिया गया है.

हैदराबाद. AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को शहर के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की. हालांकि, इस वीडियो को अब डिलीट किया जा चुका है. वीडियो में कथित तौर पर सरमा एक राइफल से निशाना साधते और दो लोगों पर गोली चलाते हुए दिख रहे थे – एक ने टोपी पहनी थी और दूसरे ने दाढ़ी रखी थी – और कैप्शन में लिखा था ‘पॉइंट-ब्लैंक शॉट.’ असम बीजेपी ने वीडियो को ‘X’ पर पोस्ट किया था, लेकिन विवाद बढ़ने के बाद उसे हटा दिया गया. हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, “दुर्भाग्य से, नरसंहार वाली नफरत भरी बातें अब आम बात हो गई हैं.”
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h...और पढ़ें
Location :
Hyderabad,Telangana
First Published :
February 09, 2026, 16:38 IST

1 hour ago
