ना कोई आहट, ना कोई छाया और ना कोई काया… दुश्मनों का काल भारतीय सेना की 'भैरव' बटालियन

2 hours ago

होमवीडियोदेश

ना कोई आहट, ना कोई छाया और ना कोई काया… दुश्मनों का काल भारतीय सेना की 'भैरव' बटालियन

X

title=

ना कोई आहट, ना कोई छाया और ना कोई काया… दुश्मनों का काल भारतीय सेना की 'भैरव' बटालियन

arw img

Indian Army Video: वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत की सामरिक शक्ति अब पहले से कहीं अधिक घातक होने वाली है. भारतीय सेना ने अपनी नई स्ट्राइक फोर्स भैरव बटालियन का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो जारी किया है. इस वीडियो की सबसे बड़ी विशेषता बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज है, जिसने सेना के इस शौर्य गाथा में जान फूंक दी है. यह बटालियन केवल सैनिकों का समूह नहीं, बल्कि आधुनिक वॉरफेयर और सामरिक कौशल का एक ऐसा मिश्रण है, जो किसी भी दुर्गम परिस्थिति में प्रलय लाने में सक्षम है. वीडियो का मूल मंत्र है 'भैरव: नाम नहीं, पहचान; भैरव: नाम नहीं, परिणाम' यह संदेश अब भारतीय सेना केवल जवाब देने में नहीं, बल्कि परिणाम सुनिश्चित करने में विश्वास रखती है. आधुनिक नाइट विजन गैजेट्स, घातक हथियारों और तीव्र गति वाले वाहनों से लैस यह फोर्स रात के अंधेरे में भी दुश्मन का काल बनकर टूटेगी.

Last Updated:February 15, 2026, 18:57 ISTदेशवीडियो

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |

Read Full Article at Source