नाम चिकन लॉलीपॉप पर पूरी तरह वेज! टमाटर-लहसुन की खास चटनी, मात्र 20 रुपये मिलेगा तगड़ा स्वाद

1 month ago

X

वेज

नाम चिकन लॉलीपॉप पर पूरी तरह वेज! टमाटर-लहसुन की खास चटनी, मात्र 20 रुपये

arw img

Veg Chicken Lollipops: चिकन का नाम सुनते ही लोग चौंक जाते हैं, लेकिन मिर्जापुर की मशहूर दुकान श्रीजी मिष्ठान भंडार में मिलने वाला चिकन लॉलीपॉप पूरी तरह शाकाहारी है. इसे बनाने में चिकन नहीं, बल्कि पत्तागोभी, गाजर, शिमला मिर्च, प्याज और लहसुन जैसी सब्जियों का इस्तेमाल होता है. सब्जियों को बारीक काटकर पानी निचोड़ा जाता है, फिर मक्के के आटे के साथ मिलाकर उसे चिकन लेग पीस का आकार दिया जाता है. हड्डी जैसा लुक देने के लिए खास तकनीक अपनाई जाती है. इसके साथ टमाटर, लहसुन और मसालों से बनी चटनी सरसों के तेल में तैयार की जाती है, जो स्वाद को और बढ़ा देती है. महज 20 रुपये में मिलने वाला यह अनोखा लॉलीपॉप ग्राहकों को खूब पसंद आ रहा है.

Read Full Article at Source