न्यूज़18 राइजिंग भारत समिट 2025: वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत की यात्रा

5 hours ago

Last Updated:April 07, 2025, 14:03 IST

न्यूज़18 राइजिंग भारत समिट 2025 में वैश्विक नेता और नीति निर्माता भारत की भूमिका पर विचार करेंगे. 77.5 बिलियन डॉलर के निर्यात के साथ भारत वैश्विक व्यापार में उभर रहा है.

 वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत की यात्रा

हाइलाइट्स

न्यूज़18 राइजिंग भारत समिट 2025 में वैश्विक नेता भारत की भूमिका पर विचार करेंगे.भारत 77.5 बिलियन डॉलर के निर्यात के साथ वैश्विक व्यापार में उभर रहा है.समिट में वैश्विक विचारक भारत की भूमिका पर अपने विचार साझा करेंगे.

जब दुनिया बदलती शक्ति की सक्रियता, आर्थिक उथल-पुथल और नये उभरते गठबंधनों से जूझ रही है, ऐसे में न्यूज़18 राइजिंग भारत समिट 2025 इस विचार मंथन के लिए निर्णायक मंच के रूप में आया है कि ये परिवर्तन भारत के प्रक्षेपवक्र को कैसे निश्चित करेंगे। यह शिखर सम्मेलन विश्व के नेताओं, नीति निर्माताओं और अर्थशास्त्रियों को एकजुट करेगा ताकि विश्व के मंच पर भारत की भूमिका को फिर से आकार देने वाली ताकतों का पता लगाया जा सके।

भारत अब वैश्विक मामलों में केवल भागीदार नहीं है – यह उन्हें फिर से परिभाषित करने वाली एक महत्वपूर्ण भूमिका में है। 2024 में 77.5 बिलियन डॉलर के निर्यात के साथ देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की सोच और उम्मीद से कहीं आगे निकल रही है। जबकि पश्चिम मुद्रास्फीति से जूझ रहा है और चीन की वृद्धि लड़खड़ा रही है, ऐसे संकट के दौर में भारत वैश्विक व्यापार जगत में एक विश्वसनीय विकल्प के रूप में उभर रहा है, डिजिटल इनोवेशन को प्रोत्साहित कर रहा है और बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे में निवेश कर रहा है। इन तमाम परिस्थितियों के साथ वैश्विक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है।

अमेरिका की उभरती व्यापार नीतियाँ, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नए संगठनों का निर्माण और बढ़ता संरक्षणवाद राष्ट्रों को अपनी नीतियों और रणनीतियों पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर कर रहा है। दक्षिण एशिया में तेजी से आर्थिक और सुरक्षा के क्षेत्र में बदलाव हो रहे हैं, जबकि मध्य पूर्व की अस्थिरता भारत की रणनीतिक महत्वाकांक्षाओं को चुनौती दे रही है। ऐसे हालातो में एक अहम सवाल यह उठता है कि : क्या भारत इस खंडित वैश्विक व्यवस्था में अपने नेतृत्व को मजबूत करने के लिए निर्णायक रूप से कार्य कर सकता है?

विश्व प्रतीक्षारत नहीं है। व्यापार के क्षेत्र में नए ब्लॉक उभर रहे हैं, वैश्विक शक्ति के केंद्र बदल रहे हैं, और आर्थिक मोर्चों पर युद्ध की रेखाएँ फिर से खींची जा रही हैं। भारत के पास वह रफ्तार है जिसकी उसे ज़रूरत है, लेकिन क्या वह इस पल का फ़ायदा उठाएगा? क्या वह भविष्य पर अपनी पकड़ मजबूत कर पाएगा?

न्यूज़18 राइजिंग भारत समिट 2025 में, हम सिर्फ़ भारत के उदय का जश्न नहीं मना रहे हैं – हम इसे परिभाषित भी कर रहे हैं। वैश्विक विचारक, जिनमें जेफरी डी. सैक्स – ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी लीडर; बोर्गे ब्रेंडे – अध्यक्ष और सीईओ, वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम; एवी डिचर – कृषि और खाद्य सुरक्षा मंत्री, इज़राइल; नमल राजपक्षे – संसद सदस्य, श्रीलंका; और डॉ मैक्स अब्राहम – एसोसिएट प्रोफेसर, पब्लिक पॉलिसी और राजनीति विज्ञान, नॉर्थ-ईस्टर्न यूनिवर्सिटी, ये सभी दुनिया की सबसे बड़ी चुनौतियों और भविष्य को आकार देने में भारत की भूमिका पर अपने गहन चिंतनपरक विचार व्यक्त करने के लिए एक साथ आ रहे हैं।

दांव पहले कभी इतने बड़े नहीं रहे। पल पहले कभी इतने बड़े नहीं रहे। और भविष्य पहले कभी इतने करीब नहीं रहा। क्या आप इसका हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं? वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत की यात्रा को रफ्तार देने वाले आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए 8 और 9 अप्रैल को हमसे जुड़िए!

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

April 07, 2025, 14:03 IST

homenation

न्यूज़18 राइजिंग भारत समिट 2025: वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत की यात्रा

Read Full Article at Source