Last Updated:February 27, 2026, 10:49 IST
Tamil Nadu News: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीति ने करवट लेना शुरू कर दिया है. कभी पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के करीबी कहे जाने वाले ओ. पन्नीरसेल्वम ने अब डीएमके का हाथ थाम लिया है. उन्हें अन्नाद्रमुक से बाहर निकाल दिया गया था. पन्नीरसेल्वम तमिलनाडु के तीन बार सीएम रह चुके हैं.

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के तीन बार मुख्यमंत्री रहे ओ. पन्नीर सेल्वम ने डीएमके का दामन थाम लिया है. एक समय में उन्हें जयललिता का करीबी समझा जाता था. तमिलनाडु की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया जब पूर्व मुख्यमंत्री और निष्कासित एआईएडीएमके नेता पन्नीरसेल्वम ने सत्तारूढ़ DMK का दामन थाम लिया. उन्हें मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन की मौजूदगी में पार्टी में शामिल कराया गया. इससे पहले पन्नीरसेल्वम ने सचिवालय स्थित विधानसभा परिसर में एमके स्टालिन से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी. अचानक हुई इस मुलाकात पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि स्टालिन के 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर उन्होंने शिष्टाचार भेंट की है.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु...और पढ़ें
Location :
Chennai,Tamil Nadu
First Published :
February 27, 2026, 10:33 IST

1 hour ago
