Last Updated:December 16, 2025, 22:25 IST
अदीस अबाबा में पीएम नरेंद्र मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान Great Honor Nishan of Ethiopia मिला, जो भारत-इथियोपिया संबंधों और ग्लोबल साउथ नेतृत्व की मान्यता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इथियोपिया के प्रधानमंत्री ने जबरदस्त इस्तकबाल किया.अदीस अबाबा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता और कूटनीति का डंका एक बार फिर अफ्रीका महाद्वीप में बजा है. इथियोपिया की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे पीएम मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान’ (Great Honor Nishan of Ethiopia) से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान भारत और इथियोपिया के बीच सदियों पुराने रिश्तों और पीएम मोदी के ‘ग्लोबल साउथ’ के नेतृत्व को दी गई एक बड़ी मान्यता है.
अदीस अबाबा में भव्य स्वागत इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली ने पीएम मोदी का न केवल पारंपरिक ‘कॉफी सेरेमनी’ के साथ स्वागत किया, बल्कि उन्हें देश का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार देकर यह संदेश भी दिया कि भारत उनके लिए कितना खास है. पीएम मोदी ने इस सम्मान को 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया है.
क्या है ग्रेट ऑनर निशान?
पीएम मोदी को मिला यह सम्मान इथियोपियाई साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है.
140 साल पुराना इतिहास: इस सम्मान की शुरुआत इथियोपिया के सम्राट मेनेलिक द्वितीय (Menelik II) ने 1884-85 में की थी. इसे मूल रूप से ‘द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ इथियोपिया’ के नाम से भी जाना जाता है.
किन्हें मिलता है: यह सम्मान ऐतिहासिक रूप से विदेशी राजाओं, राष्ट्रप्रमुखों और उन विशेष व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने इथियोपिया की सेवा की हो या द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया हो.
विशिष्ट क्लब में शामिल: पीएम मोदी अब उन चुनिंदा वैश्विक नेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है. अतीत में यह सम्मान ब्रिटेन के किंग जॉर्ज VI, प्रिंस आर्थर और यूरोप के कई शाही परिवारों के सदस्यों को दिया जा चुका है.
28वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
यह सम्मान पीएम मोदी की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों की सूची में एक और बड़ा अध्याय जोड़ता है. इथियोपिया के इस अवार्ड के साथ ही पीएम मोदी को अब तक दुनिया के विभिन्न देशों से लगभग 28 सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुके हैं. पिछले कुछ सालों में उन्हें पापुआ न्यू गिनी, फिजी, पलाऊ, मिस्र, फ्रांस, और हाल ही में जुलाई 2025 में नामिबिया और ब्राजील जैसे देशों ने अपने सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा है.
27 देश पहले ही कर चुके हैं सम्मानित
| 🇳🇦 नामिबिया | Order of the Most Ancient Welwitschia Mirabilis | जुलाई 2025 |
| 🇧🇷 ब्राजील | Grand Collar of the Order of the Southern Cross | जुलाई 2025 |
| 🇹🇹 त्रिनिदाद और टोबैगो | Order of the Republic of Trinidad and Tobago | जुलाई 2025 |
| 🇳🇬 नाइजीरिया | Grand Commander of the Order of the Niger (GCON) | 2024 |
| 🇬🇾 गुयाना | The Order of Excellence | 2024 |
| 🇫🇷 फ्रांस | Grand Cross of the Legion of Honour | 2023 |
| 🇪🇬 मिस्र | Order of the Nile | 2023 |
| 🇵🇬 पापुआ न्यू गिनी | Grand Companion of the Order of Logohu | 2023 |
| 🇫🇯 फिजी | Companion of the Order of Fiji | 2023 |
| 🇵🇼 पलाऊ | Ebakl Award | 2023 |
| 🇧🇹 भूटान | Order of the Druk Gyalpo | 2021 |
| 🇺🇸 अमेरिका | Legion of Merit | 2020 |
| 🇧🇭 बहरीन | King Hamad Order of the Renaissance | 2019 |
| 🇲🇻 मालदीव | Order of the Distinguished Rule of Izzuddeen | 2019 |
| 🇷🇺 रूस | Order of St. Andrew the Apostle | 2019 |
| 🇦🇪 UAE (संयुक्त अरब अमीरात) | Order of Zayed | 2019 |
| 🇵🇸 फ़लस्तीन | Grand Collar of the State of Palestine | 2018 |
| 🇦🇫 अफगानिस्तान | Amir Amanullah Khan Award | 2016 |
| 🇸🇦 सऊदी अरब | Order of King Abdulaziz | 2016 |
*सूची में प्रमुख सम्मान शामिल हैं (दिसंबर 2025 तक अपडेटेड)
About the Author
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for 'Hindustan Times Group...और पढ़ें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
December 16, 2025, 22:25 IST

2 hours ago
