फल कहें या सब्जी? बाजार में रहती है इसकी धूम, एक सीजन में दो बार होता है फलन, किसान छापते हैं नोट

1 hour ago

होमताजा खबरकृषि

फल कहें या सब्जी? बाजार में रहती है इसकी धूम, सीजन में दो किसान छापते हैं नोट

Last Updated:March 15, 2026, 13:15 IST

Cucumber Farming: गर्मी के मौसम में बाजार में खीरे की मांग ज्यादा होने के कारण अच्छा दाम मिलता है. यही वजह है कि किशोर कुमार इस खेती से हर सीजन में दो लाख रुपये से अधिक की कमाई कर लेते हैं. किसान के अनुसार इन फसलों में लागत कम लगती है और कम समय में उत्पादन शुरू हो जाता है. करीब 45 से 60 दिनों में पौधों पर फल आने लगते हैं, जिससे जल्दी आमदनी मिलती है.

अररिया. गर्मी के मौसम में खीरे की खेती से अच्छी कमाई होती है, क्योंकि इस समय लोगों को खीरा खाना बहुत पसंद होता है, जिससे बाजार में इसका अच्छा दाम मिल जाता है. इस फसल में लगभग 45-60 दिनों के बाद फूल और फल आने शुरू हो जाते हैं. इसके बाद हर दो-चार दिनों के अंतराल पर करीब 1-2 क्विंटल खीरा तोड़ा जाता है. इस तरह किसान खीरे की फसल से अच्छी आय अर्जित करते हैं.

अररिया जिले के कचहरी बलुआ गांव के किसान किशोर कुमार ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि इस सीजन वह आधे एकड़ जमीन पर खीरे की खेती कर रहे हैं और आधे एकड़ पर कदीमा की खेती करते हैं. उन्होंने बताया कि इन फसलों में कम लागत लगती है और अच्छा मुनाफा होता है. किसान किशोर कुमार के अनुसार, सीजन में वह दो लाख रुपये से अधिक की कमाई कर लेते हैं.

देसी तरीके से खीरे की खेती
किसान किशोर कुमार ने आगे बताया कि खीरे की खेती में कम लागत आती है और कम समय में ही पौधों में फल आना शुरू हो जाता है. उन्होंने बताया कि खीरे की खेती में देसी तरीके से ‘अलान’ बनाया जाता है, जो बांस और रस्सी की मदद से तैयार किया जाता है.

सीजन में दो लाख की कमाई
किसान किशोर कुमार ने बताया कि इस खीरे की खेती में कम-से-कम जैविक खाद का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए. इस फसल में अधिक सिंचाई भी नहीं करना पड़ती है. हालांकि, अधिक गर्मी होने पर एक या दो बार खीरे के खेतों में बढ़िया से सिंचाई करते हैं, बाकी दिनों हल्के-हल्के पानी से भी काम चल जाता है. उन्होंने बताया कि खीरे की खेती से अररिया जिले के किसान इस समय बढ़िया कमाई अर्जित कर सकते हैं. एक सीजन में लगभग दो लाख रुपए से अधिक तक की कमाई करते हैं.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover...और पढ़ें

First Published :

March 15, 2026, 13:15 IST

Read Full Article at Source