फिल्म अभिनेत्री से राजनेत्री जयाप्रदा पहुंची पलामू, बोलीं-मैं इस धरती को नमन करती हूं

2 hours ago

Last Updated:February 21, 2026, 14:55 IST

पलामू निकाय चुनाव में एक प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचीं जयाप्रदा की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ होटल और सभा स्थल के बाहर घंटों इंतजार करती नजर आई. वे लोकसभा सदस्य भी रहीं और जनसेवा के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई.

फिल्म अभिनेत्री से जयाप्रदा पहुंची पलामू, बोलीं-मैं इस धरती को नमन करती हूंZoom

Jayaprada

फिल्म अभिनेत्री से राजनेत्री बनी जयाप्रदा आज पलामू पहुंचीं, जहां उन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग उमड़ पड़े. समय बदला, राजनीति बदली, पीढ़ियां बदलीं, लेकिन जयाप्रदा का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है. पलामू निकाय चुनाव में एक प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचीं जयाप्रदा की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ होटल और सभा स्थल के बाहर घंटों इंतजार करती नजर आई.

जयाप्रदा का फिल्मी सफर बेहद शानदार रहा है. 1970 और 80 के दशक में उन्होंने हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई. सरगम, तोहफा और शराबी जैसी सुपरहिट फिल्मों में उनके अभिनय ने उन्हें देशभर में लोकप्रिय बना दिया। उनकी सादगी, मुस्कान और भावपूर्ण अदाकारी ने उन्हें लाखों दिलों की धड़कन बना दिया था. वे उस दौर की उन अभिनेत्रियों में रहीं, जिन्होंने ग्लैमर के साथ-साथ अभिनय की गहराई से भी दर्शकों को प्रभावित किया.

अभिनेत्री से जयाप्रदा पहुंची पलामू
फिल्मी दुनिया में अपार सफलता के बाद उन्होंने राजनीति की राह चुनी और संसद तक का सफर तय किया. वे लोकसभा सदस्य भी रहीं और जनसेवा के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई। अभिनय से राजनीति तक का उनका सफर संघर्ष, आत्मविश्वास और जनसमर्थन की कहानी है.पलामू में मीडिया से बातचीत के दौरान जयाप्रदा ने कहा कि झारखंड में विकास की नई कहानी लिखी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह राज्य संसाधनों से समृद्ध है और यहां संकल्प के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने मत का प्रयोग करें.आज भी उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है. उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्हें देखने के लिए युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह दिखाई देता है. पलामू में उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि जयाप्रदा केवल एक अभिनेत्री या राजनेता नहीं, बल्कि एक ऐसा नाम हैं जिनकी लोकप्रियता दशकों बाद भी बरकरार है.

Location :

Palamu,Jharkhand

First Published :

February 21, 2026, 14:55 IST

Read Full Article at Source