Last Updated:February 24, 2026, 06:03 IST
Weather News Today Live Updates: बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और मध्य हिस्से में बना लो-प्रेशर एरिया मंगलवार सुबह कमजोर होकर उसी क्षेत्र में बना रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक यह सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर होते हुए उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ रहा है, जिसके चलते पूर्वी, मध्य और दक्षिणी भारत के कई इलाकों में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है.

Aaj Ka Mausam Live: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब कमजोर जरूर पड़ गया है, लेकिन इसका असर देश के कई राज्यों में आज भी साफ तौर पर देखने को मिलेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक यह सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर होते हुए उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ रहा है, जिसके चलते पूर्वी, मध्य और दक्षिणी भारत के कई इलाकों में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है. वहीं उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. कुछ इलाकों में तापमान में उतार-चढ़ाव और घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की गई है.
कहां-कहां पड़ेगा असर?
IMD के अनुसार बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और मध्य हिस्से में बना लो-प्रेशर एरिया मंगलवार सुबह कमजोर होकर उसी क्षेत्र में बना रहा. इसके प्रभाव से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 23 से 25 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
मंगलवार को मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी कहीं-कहीं बारिश और आंधी का अनुमान है. ओडिशा में 23 और 24 फरवरी को बारिश हो सकती है. इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम-मेघालय, सिक्किम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, केरल, लक्षद्वीप, आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में भी गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है.
हिमाचल, राजस्थान, पश्चिम यूपी में बारिश
उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश या बर्फबारी संभव है, जबकि पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है. पंजाब के कुछ इलाकों में 24 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की आशंका है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. IMD के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान अगले 4–5 दिनों में 1–2 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है. आसमान आमतौर पर साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्की धुंध या मिस्ट देखने को मिल सकती है. 25 और 26 फरवरी को दिन के समय 15–25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की संभावना है.
तापमान का हाल
उत्तर-पश्चिम भारत में अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 2–3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है. वहीं गुजरात में अगले 24 घंटों में तापमान 2–3 डिग्री गिरने की संभावना है. विदर्भ और छत्तीसगढ़ में पहले हल्की गिरावट, फिर धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है.
IMD ने प्रभावित इलाकों में लोगों को सतर्क रहने, खुले में आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.
About the Author
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T...और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
February 24, 2026, 06:03 IST

2 hours ago
