बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा कब, कहां-कितने चरण में मतदान, वोटिंग-रिजल्ट की तारीख कब?

1 hour ago

होमताजा खबरदेश

बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनावी घोषणा कब, कहां-कितने चरण में मतदान, शेड्यूल कब

Last Updated:March 10, 2026, 11:38 IST

Election Commission on West bengal: इलेक्शन कमीशन चुनावी तैयारियों में जुटा है. सूत्रों का कहना है कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और असम में चुनाव की घोषणा मार्च के तीसरे हफ्ते में हो सकती है. बंगाल में 3-4 चरणों में, बाकी राज्यों में एक या दो चरणों में चुनाव होंगे.

बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनावी घोषणा कब, कहां-कितने चरण में मतदान, शेड्यूल कबZoom

मुख्य निर्वाचन आयुक्त प. बंगाल चुनाव की तैयारियों की मंगलवार को समीक्षा करेंगे

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में इस साल चुनाव है. चुनाव की तैयारी जोरों पर है. कभी भी चुनाव आयोग की ओर से चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है. इस बीच आज यानी मंगलवार मुख्य निर्वाचन आयुक्त पश्चिम बंगाल चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी. अब सवाल है कि आखिर चुनाव की तारीखों की घोषणा कब होगी, आखिर बंगाल, असम, तमिलनाडु समेत पांच राज्यों में वोटिंग कब होगी, रिजल्ट कब आएंगे और कहां-कितने चरणों में वोटिंग होगी? इसका साफ जवाब तो इलेक्शन कमीशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस से ही होगा. इस बीच सूत्रों ने एक पूर्वानुमान दिया है.

सूत्रों की मानें तो मार्च के तीसरे हफ्ते में 5 राज्यों के चुनाव की घोषणा हो सकती है. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और असम में इस साल चुनाव हैं. इलेक्शन कमीशन एक साथ ही इन पाचों राज्यों में चुनाव की घोषणा करेगा. वैसे तो विपक्षी पार्टियों ने बंगाल में दो फेज में वोटिंग कराने की मांग की है. मगर सूत्रों का कहना है कि पश्चिम बंगाल में 3 से 4 चरणों में चुनाव संभव हो सकता है. फिलहाल, चुनाव आयोग तैयारियों की समीक्षा में जुटा है.

अन्य राज्यों का भी जान लें हाल

वहीं, पश्चिम बंगाल के अलावा अन्य चार राज्यों को लेकर भी सूत्र ने अपडेट दिया है. सूत्रों का कहना है कि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक-एक चरण में चुनाव होगा. वहीं, असम में एक या दो चरण में चुनाव संभव है. वोटिंग और उसके रिजल्ट की तारीख अप्रैल या मई के पहले सप्ताह में हो सकती है. यहां बताना जरूरी है कि 7 मई से पहले चुनाव आयोग चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कर लेगा.

प्वाइंटर्स में जानिए पूरी बात

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा मार्च के तीसरे हफ़्ते में होने की संभावना है. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और असम के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी. पश्चिम बंगाल में चुनाव 3-4 चरणों में होने की संभावना है. तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान होने की संभावना है. असम में चुनाव एक या दो चरणों में हो सकते हैं. मतदान और मतगणना अप्रैल-मई में होगी. भारत निर्वाचन आयोग से 7 मई से पहले पूरी चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की उम्मीद है.

आज चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
इस बीच पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगे.  अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एसाईआर यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद कथित तौर पर मनमाने ढंग से नाम हटाए जाने के विवाद के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त संवाददाता सम्मेलन भी आयोजित करेंगे.

ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पीयूष पांडे और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में चुनाव संबंधी तैयारियों का आकलन करेंगे.

समीक्षा में क्या होगा?

अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन आयोग राज्य प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय की भी समीक्षा करेगा, जिसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की तैनाती भी शामिल है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि आयोग रसद व्यवस्था और सुरक्षा योजना की समीक्षा के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राज्य पुलिस के नोडल अधिकारी और सीएपीएफ के नोडल अधिकारी के साथ भी बैठक करेगा.

आयोग के बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) से भी बातचीत करने और दिन में बाद में संवाददाता सम्मेलन करने की संभावना है. ये बैठकें राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग के पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे का हिस्सा हैं.

कितने चरण में वोटिंग का सुझाव

सोमवार को आयोग की पूर्ण पीठ ने कोलकाता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की जिसमें राजनीतिक दलों ने सुझाव दिया कि चुनाव एक या दो चरणों में कराए जाएं और आयोग से आग्रह किया कि मतदान के दौरान मतदाताओं को डराने-धमकाने तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं.

About the Author

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho...और पढ़ें

Location :

Kolkata,West Bengal

First Published :

March 10, 2026, 11:19 IST

Read Full Article at Source