Assam BJP Video: असम बीजेपी के आधिकारिक एक्स हैंडल से शेयर किया वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को एक एक्शन अवतार में बंदूक चलाते हुए दिखाया गया है. उनकी गोली सीधे एक मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति को लगती हुई दिख रही है. इस वीडियो को लेकर विपक्ष ने राज्य यूनिट पर हमला बोला है. टीएमसी की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने इसे 'बेहद शर्मनाक और नफरत फैलाने वाला' बताया है. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टैग किया है. उन्होंने इस पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |

2 hours ago

