Last Updated:February 28, 2026, 19:09 IST
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जगवेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया जारी है.

नाशिक में एक व्यक्ति द्वारा खुदकुशी की है. खुदकुशी का कारण पत्नी द्वारा ‘मर्दानगी’ पर ताना मारना है. महिला द्वारा अपने पति को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. घटना अंबड पुलिस स्टेशन क्षेत्र की बताई जा रही है.
आत्महत्या करने वाले पति का नाम दिगंबर सोनवणे है. इस मामले में दिगंबर के पिता उत्तम सोनवणे ने अंबड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने पत्नी अश्विनी, उसके भाई संतोष शिंदे और माँ हीराबाई शिंदे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
ये है पूरा मामला
मृतक के पिता के आरोप हैं कि पत्नी लगातार पति के पुरुषत्व पर संदेह करती थी. वह कहती थी कि “पैदा हुए बच्चे तुम्हारे नहीं हैं, वे आईवीएफ (IVF) से हुए हैं”. पत्नी के इस अपमानजनक व्यवहार और ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या की है. इसमें पत्नी, सास और साला भी शामिल हैं
दिगंबर सोनवणे अपनी पत्नी अश्विनी के साथ नासिक के कामटवाडे इलाके में रहते थे. उनके दो बच्चे हैं. पिछले कुछ समय से उनके वैवाहिक जीवन में लगातार झगड़े और तनाव चल रहा था. दिगंबर के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. इसमें उसकी पत्नी अश्विनी, सास हीराबाई शिंदे और साला संतोष शिंदे शामिल थे.
आरोप हैं कि विवाद के दौरान पत्नी और सास अक्सर दिगंबर को यह ताना मारते थे. उसे कहा जाता कि दोनों बच्चे उसके नहीं हैं, बल्कि आईवीएफ (IVF) तकनीक से पैदा हुए हैं. पति के पुरुषत्व और बच्चों के पितृत्व पर सवाल उठाकर उसे मानसिक रूप से तोड़ा जा रहा था.
अपमान और मारपीट
First Published :
February 28, 2026, 19:09 IST
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें


1 hour ago
