Last Updated:April 10, 2025, 07:36 IST
Markandey Katju News: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू अपने राजनीतिक और सामाजिक व्यंग्य के जाने जाते हैं. अब एक बार फिर वह चर्चा में हैं. एक्स पर काटजू का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ममता...और पढ़ें

काटजू के पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी पर बयान से बवाल.
हाइलाइट्स
मार्कंडेय काटजू ने ममता बनर्जी की शादी पर कटाक्ष किया.टीएमसी नेता कुणाल घोष ने काटजू को माफी मांगने की धमकी दी.काटजू के पोस्ट पर सोशल मीडिया पर बवाल मचा.Markandey Katju News: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू कटाक्ष को लेकर जाने जाते हैं. वह हमेशा सोशल मीडिया जैसे कि फेसबुक और एक्स पर एक्टिव रहते हैं और लोगों से बातें करते हैं. लोगों के कमेंट के रिप्लाई से लेकर और उनसे घुल-मिल जाना उनका अंदाज है. हालांकि, कभी-कभी उनके बयान एक बड़ा तबका नराज हो जाता है और उनको खुलेआम मारने की भी धमकी मिलती है. ठीक उसी प्रकार से एक बार फिर से वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट की चर्चा में और उनको थप्पड़ मारने की धमकी भी मिल रही है. दरअसल, उनका ऑफिशियल अकाउंट से ममता बनर्जी की शादी करवाने की सलाह दे रहें हैं.
मार्कंडेय काटजू के एक्स को एक पोस्ट को पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने उनके पोस्ट का स्क्रीन शॉट शेयर किया है. काटजू के इस पोस्ट में लिखा हुआ है कि ‘बंगाली लोग ममता बनर्जी के लिए अच्छा पति क्यों नहीं ढूंढते?’ इस पोस्ट को ममता की पार्टी टीएमसी के नेता कुणाल घोष ने अपने अकाउंट @KunalGhoshAgain पर काटजू के उस पोस्ट को शेयर किया है.
এটা যদি সত্যিই এই ব্যক্তির বক্তব্য হয় এবং তিনি যদি ক্ষমা চেয়ে ডিলিট না করেন, তাহলে ইনি যে পদেই থেকে থাকুন, বাংলায় পা রেখেছেন খবর পেলে সামনে গিয়ে ঠা.টিয়ে এক থাপ্পড় মারব। pic.twitter.com/5pQ1mv9DRI
— Kunal Ghosh (@KunalGhoshAgain) April 9, 2025
इस पोस्ट का जवाब देते हुए घोष ने लिखा, ‘यदि सचमुच इस व्यक्ति ने यही कहा है और यदि वह माफी नहीं मांगता और इसे (पोस्ट को) हटाता नहीं है, तो चाहे वह किसी भी पद पर हो, यदि मुझे खबर मिलती है कि उसने बंगाल में कदम रखा है, तो मैं आगे आकर उसे थप्पड़ मारूंगा.
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
April 10, 2025, 07:34 IST