बहुत खा लिये चिकन-मटन... अब ट्राई करें रामपुर का फेमस बटेर, शाम होते ही सजती है महफिल

1 hour ago

X

रामपुर

बहुत खा लिये चिकन-मटन... अब ट्राई करें रामपुर का फेमस बटेर, स्वाद एकदम मस्त

arw img

Rampur famous bater: सर्दी में बटेर की मांग बढ़ जाती है और नॉनवेज प्रेमियों की पहली पसंद बन जाता है रामपुर का जायका दरबार. बरेली, मुरादाबाद, काशीपुर और रुद्रपुर से लोग यहां खास बटेर का स्वाद लेने पहुंचते हैं. होटल के ऑनर मोहम्मद अली बताते है कि नवंबर से बटेर बनना शुरू हो जाती है और शाम 5 बजे के बाद मिलती है. यहां ड्राई, फ्राई, तंदूर और ग्रेवी फ्लेवर उपलब्ध है. ड्राई बटेर 149 रुपये, क्रीम-बटर 200 रुपये और ग्रेवी 250 रुपये प्रति पीस है. क्रीम-बटर बटेर को कोयले पर सेककर घी-बटर और देसी मसालों के साथ परोसा जाता है. ग्राहकों के अनुसार बटेर प्रोटीन से भरपूर और शरीर को गर्माहट देने वाली होती है.

Read Full Article at Source