बेगूसराय में बंपर नौकरियां, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी, सुविधा और जॉब लोकेशन

1 hour ago

Last Updated:February 24, 2026, 16:48 IST

बेगूसराय जिला नियोजनालय द्वारा 28 फरवरी 2026 को संयुक्त श्रम भवन परिसर में जॉब कैंप आयोजित किया जाएगा. निजी क्षेत्र की कंपनी Elite Foods Private Limited इसमें भर्ती करेगी. प्रोडक्शन हेल्पर और पैकिंग हेल्पर के कुल 100 पदों पर चयन होगा. इच्छुक अभ्यर्थियों को NCS पोर्टल पर निबंधन कर निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा.

बेगूसराय: एक बार फिर से जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है. युवा, रोजगार और कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय बेगूसराय द्वारा 28 फरवरी 2026 को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. यह कैंप संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई परिसर, पन्हास में आयोजित होगा. इस भर्ती प्रक्रिया में निजी क्षेत्र की कंपनी Elite Foods Private Limited भाग लेगी और मौके पर ही अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. यह जानकारी जिला नियोजनालय की ओर से दी गई.

जिला पदाधिकारी राणा अमितेश के मुताबिक जॉब कैंप में कुल 100 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. इसमें प्रोडक्शन हेल्पर के 50 पद और पैकिंग हेल्पर के 50 पद शामिल हैं. इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं या आईटीआई रखी गई है. प्रोडक्शन हेल्पर पद के लिए 18 से 42 साल तक के पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं, जबकि पैकिंग हेल्पर पद के लिए 18 से 42 साल आयु वर्ग के अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनमें महिलाओं को प्राथमिकता दी जा सकती है.

सैलरी, सुविधा और जॉब लोकेशन
चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 18 हजार रुपये तक इन हैंड सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा ईएसआईसी, पीएफ, ग्रेच्युटी तथा फैक्ट्री एक्ट के अनुसार अन्य लाभ और बोनस भी मिलेगा. नौकरी का स्थान तमिलनाडु के होसुर (बेंगलुरु के पास) तथा केरल के त्रिशूर और कोच्चि जिले में रहेगा.

ऐसे करें भागीदारी
जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का NCS पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है. इच्छुक उम्मीदवार अपने बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अंकपत्र और पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो के साथ 28 फरवरी को सुबह 10:30 बजे तक नियोजनालय परिसर में पहुंचे.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover...और पढ़ें

Location :

Begusarai,Bihar

First Published :

February 24, 2026, 16:48 IST

Read Full Article at Source