बॉयफ्रेंड फरहान के साथ केरल पुलिस के पास पहुंची कुंभ वाली मोनालिसा, बोली-पापा शादी के खिलाफ

1 hour ago

होमताजा खबरदेश

प्रेमी फरहान के साथ केरल पुलिस के पास पहुंची कुंभ वाली मोनालिसा, मांगी सुरक्षा

Last Updated:March 11, 2026, 15:15 IST

मोनालिसा महाकुंभ 2025 में वायरल हुईं थीं, इसके बाद से उन्हें मॉडलिंग और फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे. उनकी एक फिल्म भी जल्द ही आने वाली है. अब वह एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने प्रेमी के साथ पहुंचकर केरल पुलिस से सुरक्षा मांगी है.

प्रेमी फरहान के साथ केरल पुलिस के पास पहुंची कुंभ वाली मोनालिसा, मांगी सुरक्षाZoom

मोनालिसा, प्रेमी फरहान के साथ.

वो लड़की जो महाकुंभ में वायरल हुई थी, उसका नाम था मोनालिसा. अभी जिसकी एक फिल्म भी आने वाली है. अब उसी मोनालिसा ने तिरुवंतपुरम के तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा मांगी है. मोनालिसा के साथ एक लड़का भी है. बताया जा रहा है कि मोनालिसा उसके साथ रिश्ते में हैं और उनके पिता इस रिश्ते के खिलाफ हैं.

महाकुंभ में अपनी नीली भूरी आंखों और मासूमियत के लिए वायरल हुईं मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में हैं. न्यूज18 मलयालम की एक रिपोर्ट के मुताबिक मोनालिसा पुलिस स्टेशन में अपने प्रेमी फरमान के साथ पहुंची थीं. बताया जाता है कि दोनों के बीच पिछले डेढ़ साल से प्रेम संबंध हैं. दोनों के बीच मुलाकात फेसबुक से जरिए हुई थी. मामला दूसरे धर्म का होने की वजह से मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले इस रिश्ते के सख्त खिलाफ हैं. मोनालिसा का आरोप है कि उनके परिवार की तरफ से उन्हें काफी दबाव और धमकियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते उन्हें घर छोड़ना पड़ा.

जब पुलिस ने उनसे पूछा कि वे इतनी दूर केरल क्यों आए, तो जोड़े का कहना था कि उन्हें लगा कि केरल उनके लिए सबसे सुरक्षित जगह है, जहां वे बिना किसी सामाजिक या धार्मिक दबाव के शांति से रह सकते हैं. पुलिस ने मनोलिसा के दस्तावेजों की जांच की है, जिसमें वह बालिग पाई गई हैं. इसके बाद पुलिस ने मोनालिसा के पिता को थाने बुलाया. कानून के मुताबिक, बालिग होने के नाते मोनालिसा को अपनी मर्जी से रहने का अधिकार है, इसलिए पुलिस ने उन्हें फरमान के साथ जाने की अनुमति दे दी. इसके अलावा पुलिस ने स्थानीय प्रशासन को भी सूचित किया है ताकि इस जोड़े को कोई नुकसान न पहुंचे.

2025 में प्रयागराज महाकुंभ के दौरान माला बेचते हुए मोनालिसा की तस्वीरें वायरल हुई थीं. उसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई. उन्हें ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ जैसी फिल्म में काम करने का मौका मिला, लेकिन विवादों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा. मोनालिसा मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं और जिस फरहान के साथ उनका प्रेम संबंध है वह महाराष्ट्र का रहने वाला है. मोनालिसा के मुताबिक इस रिश्ते पर परिवार की आपत्ति की वजह से उन्हें डर है, इसलिए उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगाई

मोनालिसा भोसले मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली हैं. महाकुंभ में वह अपने परिवार के साथ रुद्राक्ष और मामला बेचने का काम करती थीं. इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो गया था जिससे वह देशभर में लोकप्रिय हो गईं थीं. वायरल होने के बाद मोनालिसा को कई इंटरव्यू और मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे थे. बाद में उन्हें एक हिंदी फिल्म में काम करने का मौका भी मिला. वह जिस द डायरी ऑफ मणिपुर फिल्म में काम कर रही थीं उसे सनोज मिश्रा बना रहे हैं. इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं. वह मॉडलिंग, ब्रांड प्रमोशन और मनोरंजन से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं.

First Published :

March 11, 2026, 15:15 IST

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login

Read Full Article at Source