Last Updated:March 03, 2026, 18:26 IST
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने ओडिशा में भुवनेश्वर बाईपास प्रोजेक्ट के लिए काम अवार्ड किए हैं. 111 किमी लंबी रिंग रोड रमेश्वर से तांगी तक बनेगी. इससे ट्रैफिक जाम कम होगा.

नई दिल्ली. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने ओडिशा में कैपिटल रीजन रिंग रोड यानी भुवनेश्वर बाईपास प्रोजेक्ट के लिए काम अवार्ड कर दिए हैं. यह 111 किलोमीटर लंबी, छह लेन की एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड रिंग रोड रमेश्वर से तांगी तक बनाई जाएगी. प्रोजेक्ट को हाइब्रिड एन्युटी मोड (HAM) के तहत तीन पैकेज में विकसित किया जाएगा और इसे शुरू होने के 30 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इससे बनने के बाद भुवनेश्वर के साथ पुरी,भगवान जगन्नाथ भगवान के दर्शन करने वालों का सफर भी आसान हो जाएगा.
पैकेज एक मं रमेश्वर से बिलिपदा तक 40 किमी सड़क का निर्माण एम/एस पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड करेगी. इसमें दोनों तरफ 12.4 किमी सर्विस रोड, दो इंटरचेंज, एक रेलवे ओवरब्रिज, 10 छोटे पुल, 142 कल्वर्ट, एक वेजसाइड एमेनिटी, सात एलिवेटेड अंडरपास और आठ वीयूपी, एलवीयूपी तथा एसवीयूपी बनाए जाएंगे.
पैकेज दो में बिलिपदा से गोविंदपुर तक 30 किमी का सेक्शन एम/एस वीआरसी कंस्ट्रक्शंस (इंडिया) लिमिटेड बनाएगी. यहां दोनों तरफ 7.2 किमी सर्विस रोड, तीन इंटरचेंज, 11 छोटे पुल, 90 कल्वर्ट, एक वेजसाइड एमेनिटी, तीन एलिवेटेड अंडरपास, तीन वीयूपी, छह एलवीयूपी और तीन एसवीयूपी होंगे.
पैकेज तीन में गोविंदपुर से तांगी (बंडोला टोल प्लाजा के पास) तक 40 किमी सड़क एम/एस एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड बनाएगी. इसमें दोनों तरफ 10 किमी सर्विस/स्लिप रोड, एक इंटरचेंज, 23 छोटे पुल, 69 कल्वर्ट, एक वेजसाइड एमेनिटी, दो एलिवेटेड अंडरपास, छह वीयूपी, 16 एलवीयूपी और तीन एसवीयूपी शामिल होंगे.
इस रिंग रोड की डिजाइन स्पीड 100 किमी प्रति घंटा होगी. इसके बनने से भुवनेश्वर, कटक और खोरधा शहरों में ट्रैफिक जाम काफी कम होगा.क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी, लॉजिस्टिक्स लागत घटेगी, हजारों रोजगार पैदा होंगे और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी. साथ ही यात्रा सुरक्षित, तेज और पर्यावरण-अनुकूल होगी. यह प्रोजेक्ट ओडिशा के पूर्वी भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का महत्वपूर्ण कदम है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क को और मजबूत करेगा.
Location :
Bhubaneswar,Khordha,Odisha
First Published :
March 03, 2026, 18:26 IST

2 hours ago
