Last Updated:February 26, 2026, 09:15 IST
सोशल मीडिया पर इन दिनों दुनिया के नए नास्त्रेदमस की खूब चर्चा हो रही है. क्रैग हैमिलटन पार्कर का दावा है कि उसने पहले ही कोविड 19 और क्वीन एलिजाबेथ II की मौत की सटीक भविष्यवाणी की थी. अब उसने आगे की स्टोरी बताई है.

सोशल मीडिया पर इन दिनों ब्रिटिश साइकिक मीडियम क्रैग हैमिलटन-पार्कर की खूब चर्चा है, जिन्हें ‘नया नास्त्रेदमस’ कहा जा रहा है. क्रैग ने पहले कोविड-19 महामारी, ब्रेक्जिट, ट्रंप की 2016 जीत और क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की मौत जैसी घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की थी, जिससे उनकी विश्वसनीयता बढ़ गई.
अब उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल ‘Coffee with Craig’ और अन्य वीडियोज में 2026 और उसके आगे की चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की हैं. ये भविष्यवाणियां Nadi रीडिंग्स (प्राचीन भारतीय पाम-लीफ एस्ट्रोलॉजी) पर आधारित हैं और इनमें युद्ध, प्राकृतिक आपदाएं, राजनीतिक उथल-पुथल और वैश्विक बदलाव शामिल हैं.
की ऐसी भविष्यवाणियां
क्रैग की सबसे बड़ी भविष्यवाणी अमेरिका से जुड़ी है, जिसके मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार राष्ट्रपति बन सकते हैं. उन्होंने कहा कि 2026 में अमेरिकी चुनाव के समय दुनिया में बड़े संकट आएंगे, जैसे युद्ध या बड़ी आपदा. इससे इमरजेंसी पावर्स लागू हो सकती हैं और ट्रंप को संवैधानिक सीमा से आगे टर्म एक्सटेंड करना पड़ सकता है. इसका कारण– चीन और रूस का गठजोड़ होगा जो कई संघर्ष शुरू कर सकता है. क्रैग के मुताबिक, “दुनिया तेजी से बदल रही है, 2026 में कई संघर्ष उभरेंगे. ताइवान पर बड़ा संकट आएगा, जो ट्रंप को तीसरी टर्म में रखेगा.” ईरान पर भी उन्होंने बड़ा खुलासा किया. 2026 में ईरान में क्रांति होगी. क्रैग ने बताया कि अमेरिका मार्च में ईरानी नेतृत्व और न्यूक्लियर सुविधाओं पर टारगेटेड अटैक करेगा, जो क्रांति को बढ़ावा देगा. वेनेजुएला के माधुरो को हटा दिया जाएगा, संभवतः सीनियर अधिकारी या मिलिट्री द्वारा.
आपदाओं से भरा है साल
प्राकृतिक आपदाओं की बात करें तो क्रैग ने जापान पर अगस्त 2026 में गैस क्लाउड (संभवतः वोल्केनिक या केमिकल) का अनुमान लगाया है, जो 2015 की उनकी किताब ‘Messages from the Universe’ में पहले लिखा था. इसके अलावा मेटियोर डिजास्टर की आशंका, जहां कोई बड़ा उल्कापिंड पृथ्वी को प्रभावित कर सकता है. क्रैग ने कहा कि महाद्वीपीय प्लेट्स तेजी से हिलेंगी, फूलों का परागण कम होगा, जिससे फूड प्रोडक्शन घटेगा और वोल्केनो ज्यादा सक्रिय होंगे. उनकी अन्य भविष्यवाणियों में NATO का अंत भी शामिल है. 2030 तक नया वर्ल्ड पुलिसिंग बॉडी बनेगा. इराक, चीन में अटेम्प्ट, गोल्ड प्राइस में उतार-चढ़ाव भी होगा. रॉयल फैमिली पर अलग वीडियो में उन्होंने किंग चार्ल्स की मौत की भी बात की, लेकिन 2026 फोकस ग्लोबल है. क्रैग ने कहा कि AI बबल स्प्रिंग में फूटेगा, ब्रिटेन में फाइनेंशियल क्रैश से राजनीतिक ब्रेकडाउन, कीर स्टार्मर सरकार गिरेगी और नाइजेल फराज की पार्टी सरकार बना सकती है.
About the Author
न्यूज 18 में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. रीजनल सेक्शन के तहत राज्यों में हो रही उन घटनाओं से आपको रूबरू करवाना मकसद है, जिसे सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. ताकि कोई वायरल कंटेंट आपसे छूट ना जाए.
First Published :
February 26, 2026, 09:15 IST

1 hour ago
