भारत-पाकिस्तान का नाम लेकर अचानक NOoooo कहते हुए क्यों चिल्लाए डोनाल्ड ट्रंप?

1 hour ago

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के संघर्ष की चर्चा कर चुके हैं. अब 'बोर्ड ऑफ पीस' के मंच से उन्होंने भारत पाकिस्तान के बीच वॉर की बात दोहराई. एक समय ऐसा आया जब वह तेजी से बोले- नोSअअअअअअ... इसी दौरान ट्रंप ने बताया कि मैंने उनसे (भारत और पाक के नेताओं से साफ कह दिया था कि दोनों देशों पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगाऊंगा. 

ट्रंप ने कहा कि वे अच्छी डील करना चाहते थे. मैंने प्राइम मिनिस्टर से बात की. फील्ड मार्शल से...वो एक टफ इंसान हैं. गुड फाइटर. राइट. ट्रंप पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर का जिक्र कर रहे थे. सीरियस फाइटर. असल में मुझे गुड फाइटर पसंद हैं. 

PRESIDENT TRUMP on ending the war between INDIA and PAKISTAN:

Add Zee News as a Preferred Source

I told them I'm going to put 200% tariffs on each of their countries. It essentially doesn't allow them to do any business. When it came to losing money, they said we don't want to fight. And we solved that deal. pic.twitter.com/gM4J7s1oHT

— Department of State (@StateDept) February 19, 2026

ट्रंप ने न्यूजपेपर का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने सुना कि वे लड़ रहे हैं. वो न्यूजपेपर फेक न्यूज देता है लेकिन इस खबर को मैंने देखा. पता चला कि सच में भारत और पाकिस्तान लड़ रहे हैं और कई प्लेन, कई प्लेन गिर चुके हैं. मैंने बात की और कहा कि मैं दोनों से ट्रेड डील नहीं करने जा रहा हूं. 

खबर अपडेट हो रही है...

Read Full Article at Source