मस्जिद के पास से गुजर रहा शिवाजी महाराज का जुलूस, अचानक फेंकने लगे पत्थर! SP घायल, देखें वीडियो
बागलकोट में शिवाजी महाराज जयंती रैली के दौरान पथराव की घटना हुई. इस दौरान सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) सिद्धार्थ गोयल घायल हो गए. रैली पांका मस्जिद के पास से गुजर रही थी, तभी कुछ युवाओं ने पत्थर फेंके. SP को हेलमेट पहनने के बावजूद गर्दन के पास चोट लगी, जिससे उनके वर्दी पर खून के धब्बे दिखे. अधिकारियों के मुताबिक, हेलमेट ने बड़ी दुर्घटना को रोका. चोट मामूली बताई जा रही है, लेकिन पथराव से इलाके में तनाव और अफरा-तफरी फैल गई. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया. SP के नेतृत्व में स्थिति को नियंत्रित कर शांति कायम की गई. पुलिस अब घटना में शामिल लोगों की पहचान और जांच कर रही है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |

2 hours ago

