मादुरो के बाद कोरिना मचाडो सत्ता संभालने को तैयार, लेकिन क्या कहता है वेनेजुएला का कानून?

4 weeks ago

Venezuela New President name: ​वेनेजुएला का नया राष्ट्रपति कौन होगा, इसे लेकर तमाम दावे हो रहे हैं. निर्वासित राष्ट्रपति निकोसल मादुरो के कट्टर समर्थकों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राजधानी काराकास में अपने पिछलग्गू और पिठ्ठू को सत्ता में बिठाना चाहते हैं, इसलिए झूठे आरोपों के आधआर पर वेनेजुएला पर हमला करके बेगुनाह सिविलियंस का खून बहाकर अपने मंसूबों को पूरा किया है. अमेरिकी सेना की डेल्टा फोर्स यूनिट वेनेजुएला आई और आधे घंटे में तख्तापलट करके वामपंथी राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी समेत उठा ले गई. अब सबसे बड़ा सवाल है कि वेनेजुएला का नया राष्ट्रपति कौन बनेगा.

मचाडो तैयार!

इस पद के लिए देश की 'ऑयरन लेडी' का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है. जनता के हितों की बात करने वाली इस नेता का नाम मारिया कोरिना मचाडो (María Corina Machado) है. मचाडो ने देश पर हुए हमले के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा है कि वो देश की सत्ता संभालने को तैयार हैं, लेकिन किसी के कहने से क्या होता है, आपात स्थितियों में कैसे होता है राष्ट्रपति का चुनाव क्या कहता है वेनेजुएला का संविधान और कानून आइए बताते हैं.  

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- मादुरो पर US ने रखा था 9/11 कराने वाले लादेन से ज्यादा 450 करोड़ का इनाम, जानिए किस अपराध में सत्ता से बेदखल किया

क्या कहता है वेनेजुएला का कानून 

वेनेजुएला के कानून के मुताबिक राष्ट्रपति की मौत या किसी अन्य आपात स्थिति में उप-राष्ट्रपति को देश के राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाकर उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाती है. ऐसे में मचाडो चाहे पद स्वीकार करने के लिए कितनी बेकरार हों नियम के तहत उपराष्ट्रपति को सत्ता की कमान दी जा सकती है. मचाडो मादुरो की धुर विरोधी रही हैं. मादुरो ने मचाडो को चुनाव लड़ने से भी रोका था. मचाडो ट्रंप की समर्थक मानी जाती हैं. जिन्हें पिछले साल ही नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. 

मचाडो, वेनेजुएला की दक्षिणपंथी पार्टी वेंटे वेनेजुएला की संस्थापक हैं. वो निडर और किसी के आगे न झुकने वाली महिला हैं. यही वजह है कि जुआन गुआइदो और लियोपोल्डो लोपेज जैसे विपक्षी नेता या तो जेल गए या देश छोड़कर भागने पर मजबूर हो गए, वहीं मचाडो ने वेनेजुएला में रुककर मादुरो की आंखों में आंखें डालकर उन्हें चुनौती देते हुए भ्रष्ट कहा था.

ये भी पढ़ें- वेनेजुएला ARMY का सरेंडर, डेल्टा फोर्स ने मादुरो को पकड़ा, देश से बाहर ले गए; ट्रंप का दावा

यूरोपियन यूनियन की फॉरेन पॉलिसी चीफ का बयान

यूरोपियन यूनियन की फॉरेन पॉलिसी चीफ काजा कलास ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और काराकस में यूरोपियन यूनियन के एम्बेसडर से बात की है, सभी कह चुके हैं कि (वेनेजुएला के प्रेसिडेंट निकोलस) मादुरो के पास लेजिटिमेसी नहीं है और उन्होंने शांतिपूर्ण बदलाव को रोका है. काजा कलास ने इंटरनेशनल लॉ और UN चार्टर के प्रिंसिपल्स का सम्मान करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें- मादुरो के समर्थन में उतरा बेलारूस, ईरान और रूस समेत कई देशों ने हमले को लेकर ट्रंप को घेरा 

Read Full Article at Source