मार्केट में जल्द एंट्री मारेंगी ये 3 धांसू 4X4 SUV! लिस्ट में आपकी फेवरेट भी शामिल

2 hours ago

होमताजा खबरauto

मार्केट में जल्द एंट्री मारेंगी ये 3 धांसू 4X4 SUV! देखिए लिस्ट

Last Updated:March 08, 2026, 15:16 IST

भारत में 2026 में तीन बड़ी 4X4 SUVs लॉन्च होने वाली हैं. MG Majestor, नई Toyota Fortuner और Mahindra Scorpio N Facelift. दमदार इंजन, एडवांस फीचर्स और ऑफ-रोड कैपेबिलिटी के साथ ये SUVs बाजार में बड़ा मुकाबला करेंगी. जानिए कीमत, लॉन्च टाइमलाइन और पूरी डिटेल.

मार्केट में जल्द एंट्री मारेंगी ये 3 धांसू 4X4 SUV! देखिए लिस्ट Zoom

Toyota Fortuner

Upcoming 4X4 SUVs in India: इंडियन ऑटो मार्केट में SUV सेगमेंट लगातार बढ़ रहा है. खासकर 4X4 क्षमता वाली मजबूत और प्रीमियम SUVs की डिमांड बहुत अधिक है. ऑफ-रोड एडवेंचर, फैमिली यूज और स्टेटस के लिए लोग इन वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं. 2026 में तीन बड़े खिलाड़ी बाजार में आने वाले हैं.

इसमें MG की नई फ्लैगशिप कार Majestor, महिंद्रा की पॉपुलर Scorpio N का फेसलिफ्ट वर्जन और टोयोटा की नेक्स्ट जेनरेशन Fortuner का नाम शामिल है. ये तीनों 4X4 सिस्टम के साथ शानदार परफॉर्मेंस, लग्जरी फीचर्स और ऑफ-रोड कैपेबिलिटी ऑफर करेंगे. ये बॉडी-ऑन-फ्रेम SUVs भारतीय सड़कों और रफ टेरेन के लिए परफेक्ट होने वाली हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं.

MG Majestor

सबसे पहले MG Majestor की बात करते हैं. फरवरी 2026 में इसे भारत में अनवील किया गया है. अप्रैल 2026 में कीमतों की घोषणा होगी और मई से डिलीवरी शुरू हो सकती है. बुकिंग्स ₹41,000 पर खुल चुकी हैं. अनुमानित कीमत ₹39.5 से 45 लाख के बीच है. ये D+ सेगमेंट की फुल साइज 7-सीटर SUV है. इसकी लंबाई 5046mm, चौड़ाई 2016mm, हाइट 1870mm और व्हीलबेस 2950mm है.

पावरट्रेन में 2.0 लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन है, जो 216 PS पावर और 478 Nm टॉर्क देता है. 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 4X2 और 4X4 दोनों ऑप्शन उपलब्ध होंगे. टॉप सैवी 4X4 वेरिएंट में ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक (फ्रंट/सेंटर/रियर), 10 ऑफ-रोड मोड्स (रॉक, सैंड, स्नो आदि), एम-क्रॉल और हाई वॉटर वेडिंग डेप्थ जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी है. इसकी लैडर-फ्रेम चेसिस सीधे फॉर्च्यूनर को टक्कर देगी.

इंटीरियर लग्जरी से भरा है. इसमें डुअल 12.3 इंच टचस्क्रीन और डिजिटल क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड + मसाज फंक्शन वाली सीट्स, 12-स्पीकर JBL ऑडियो, लेवल-2 एडास, 360° कैमरा, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, जेस्चर टेलगेट और 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग है. 6 और 7-सीटर लेआउट उपलब्ध है. ये लंबे ट्रिप्स और ऑफ-रोडिंग दोनों के लिए आइडियल है.

New Gen Toyota Fortuner

तीसरा बड़ा नाम नेक्स्ट जेन Toyota Fortuner है. वर्तमान मॉडल अभी बिक रहा है लेकिन नया वर्जन 2026 के मिड में ग्लोबल डेब्यू और भारत में लेट 2026 या अर्ली 2027 में आएगी. नया IMV प्लेटफॉर्म, बॉक्सी डिजाइन, अपडेटेड ग्रिल और मॉडर्न इंटीरियर (Hilux से इंस्पायर्ड) के साथ ये और आक्रामक दिखेगी.

2.8 लीटर डीजल इंजन माइल्ड-हाइब्रिड असिस्ट के साथ 204 PS पावर दे सकता है. 4X4 सिस्टम लो-रेंज के साथ रहेगा. फीचर्स में डुअल 12.3 इंच स्क्रीन्स, लेवल-2 ADAS, 360° कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और बेहतर NVH शामिल होंगे. कीमत ₹35-55 लाख के आसपास रहने की संभावना है.

Mahindra Scorpio N फेसलिफ्ट

दूसरे नंबर पर महिंद्रा Scorpio N का नया फेसलिफ्ट वर्जन है. इसे साल 2026 के सेकेंड हाफ में पेश किया जाएगा. स्पाई शॉट्स में नया ग्रिल, अपडेटेड हेडलैंप्स और नए अलॉय व्हील्स दिख रहे हैं. इंटीरियर में बड़ा फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन, फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, 360° कैमरा और लेवल-2 ADAS जोड़ा जाएगा इंजन वही रहेंगे.

इसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (200 PS) और 2.2 लीटर mHawk डीजल (132-175 PS) इंजन शामिल है. ये 6-स्पीड मैनुअल/ऑटो विकल्प के साथ आएगी. कीमत ₹13.5 से 25 लाख के आसपास रहने की उम्मीद है.

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

March 08, 2026, 15:16 IST

Read Full Article at Source