Last Updated:February 11, 2026, 11:45 IST
Himachal cyber Crime: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने निवेश के नाम पर एक जज से छह लाख रुपये की ठगी की गई. सोशल मीडिया पर एड देखने के बाद जज ने निवेश के लिए संपर्क किया और फिर जालसाजों के झांसे में गए. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है. कांगड़ा में डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगा गया.

हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश में साइबर ठगी के मामलों में भारी इजाफा हुआ है. अब एक और मामला सामने आया है, जिसमें जज भी ने शातिरों के झांसे में गए और ठगी का शिकार हो गए. शातिरों ने कुछ लाख रुपये की चपत लगाई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, हमीरपुर में निवेश के नाम पर जज से छह लाख रुपये की ठगी की गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब पीड़ित को वादा किए गए फायदे नहीं मिले. बताया जा रहा है कि म्यूचल फंड के नाम पर दो महिलाओं ने उन्हें ठगा और खुद को बैंक कर्मचारी बताया और कहा कि म्यूचुअल फंड और मनी बैक योजनाओं में हाई रिटर्न मिलेगा. दिसंबर 2025 में महिला ने फोन पर संपर्क किया था और फिर 11 लाख रुपये निवेश का झांसा दिया.
सबसे पहले कहा गया है कि उनका बैंक खाता एक्टिव नहीं है और 2,360 रुपये जमा करवाने के लिए कहा गया. बाद में कई व्हाट्सएप ग्रुपों में जोड़ा और अधिक लाभ का प्रलोभन दिया. आरोपी एक अन्य महिला ने जज से एप्पल एप स्टोर से एप डाउनलोड करवाई और रजिस्ट्रेशन कराया. शातिर महिलाओं को जब जज ने पैसे निकालने के लिए कहा तो उन्होंने इंकार कर दिया. बाद में जज ने पुलिस को शिकायत दी. जज का खाता शिमला में है.
हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर सदर थाने में IPC की धारा 318 (4) के तहत केस दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए ठगी के मामले बढ़ रहे हैं और लोगों को बिना जांच-पड़ताल के किसी भी ऑनलाइन योजना में पैसा नहीं लगाना चाहिए.
डॉक्टर को डिजीटल अरेस्ट कर 36 लाख ठगे
सूबे के कांगड़ा जिले में भी साइबर ठगों ने डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर 36 लाख रुपये ठग लिए. तीन दिन तक डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट रखा गया. अब डॉक्टर ने साइबर क्राइम थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है. नवंबर 2025 का यह मामला है. शातिरों ने डॉक्टर को डराया कि उनके कागजों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में किया गया है. इस पर दो ट्रांजेक्शन के जरिये 36 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए. अब डॉक्टर ने पुलिस को शिकायत दी है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
About the Author
Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K...और पढ़ें
Location :
Hamirpur,Hamirpur,Himachal Pradesh
First Published :
February 11, 2026, 11:32 IST

1 hour ago
