Last Updated:February 24, 2026, 16:12 IST
मुंगेर विश्वविद्यालय ने स्नातक CBCS सत्र 2024-28 के सेमेस्टर-3 नामांकन की तिथि जारी कर दी है. बिना विलंब शुल्क के आवेदन 24 से 28 फरवरी तक लिए जाएंगे. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सेमेस्टर-1 और 2 मिलाकर न्यूनतम 28 क्रेडिट अनिवार्य हैं, अन्यथा प्रोन्नति नहीं मिलेगी. देखिए
देखिए मुंगेर विश्वविद्यालय (मुंगेर ) ने स्नातक CBCS सत्र 2024-28 के सेमेस्टर-3 में नामांकन को लेकर तिथि जारी कर दी है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नामांकन प्रक्रिया तय समय सीमा के भीतर पूरी करनी होगी, अन्यथा आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. मुंगेर विश्वविद्यालय अंतर्गत मुंगेर, लखीसराय, जमुई, शेखपुरा और खगड़िया जिले शामिल मानें जाते हैं और इन छात्रों के हितों को देखते हुए अपडेट जारी किया गया है. इधर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर भौतिक सत्यापन और ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.
24 से 28 फरवरी तक भरें नामांकन प्रपत्र
विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. सूरज कोनार ने जानकारी दी कि सेमेस्टर-3 में नामांकन के लिए बिना विलंब शुल्क के साथ आज से 28 फरवरी तक भरे जाएंगे. निर्धारित तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने बताया कि नियमित सत्र 2024-28 के छात्र-छात्राओं के साथ बैकलॉग सत्र 2023-27 के विद्यार्थी भी सेमेस्टर-3 में नामांकन करा सकेंगे.
28 क्रेडिट अनिवार्य, नहीं तो नहीं मिलेगी प्रोन्नति
विश्वविद्यालय ने प्रमोशन को लेकर सख्त मानदंड तय किया है. सेमेस्टर-1 और सेमेस्टर-2 को मिलाकर न्यूनतम 28 क्रेडिट अर्जित करना अनिवार्य होगा. 28 क्रेडिट से कम रहने पर छात्रों को सेमेस्टर-3 में प्रोन्नति नहीं दी जाएगी. विश्वविद्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार आगे के सेमेस्टरों में भी कुल क्रेडिट का मानक तय किया गया है. सेमेस्टर-3 से आगे बढ़ने के लिए 68 क्रेडिट और उच्च सेमेस्टर में जाने के लिए कुल 108 क्रेडिट अर्जित करना आवश्यक होगा. साथ ही संबंधित विषय समूहों में निर्धारित न्यूनतम मानक पूरा करना भी जरूरी होगा.
पहले भौतिक सत्यापन, फिर ऑनलाइन शुल्क जमा
पीआरओ ने नामांकन प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट किया कि छात्रों को सबसे पहले अपने-अपने महाविद्यालय में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना होगा. सत्यापन पूरा होने के बाद ही छात्र अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर ऑनलाइन नामांकन शुल्क जमा कर सकेंगे. बिना सत्यापन के ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी.
ये दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
भौतिक सत्यापन के दौरान छात्रों को पंजीयन प्रमाण-पत्र की छायाप्रति, सेमेस्टर-1 का प्रवेश पत्र और अंक प्रमाण-पत्र, सेमेस्टर-2 का प्रवेश पत्र तथा टीआर या वेब कॉपी प्रस्तुत करनी होगी. विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि दस्तावेजों की कमी होने पर नामांकन प्रक्रिया अधूरी मानी जाएगी.
First Published :
February 24, 2026, 16:12 IST

1 hour ago
