Last Updated:February 23, 2026, 07:54 IST
Mukul Roy Death Reason: पश्चिम बंगाल की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले पूर्व रेल मंत्री और सीनियर लीडर मुकुल रॉय का निधन हो गया है. रॉय कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने रविवार आधी रात के बाद तकरीबन 1:30 आखिरी सांस ली. मुकुल रॉय टीएमसी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे.

Mukul Roy Death Reason: पूर्व रेल मंत्री और एक समय में पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे मुकुल रॉय का निधन हो गया है. उन्होंने कोलकाता के एक अस्पताल में रविवार को आधी रात के बाद तकरीबन 1:30 बजे अंतिम सांस ली. वह 71 साल के थे और लंबे समय से कई बीमारियों से जूझ रहे थे. मुकुल रॉय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी के रूप में उभरे थे. एक समय में उन्हें TMC में नंबर-2 लीडर माना जाता था. इसके साथ ही मुकुल रॉय पार्टी के ‘क्राइसिस मैनेजर’ भी थे. TMC के हित में कोई भी बात कहीं भी अटकी हो, रॉय उसे दूर करने में अपना पूरा दमखम लगा देते थे. वे टीएमसी के लिए चुनाव की रणनीतियां भी बनाते थे.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु...और पढ़ें
Location :
Kolkata,West Bengal
First Published :
February 23, 2026, 07:41 IST

2 hours ago
