Bastar style mooli chutney recipe : बस्तर में मूली की चटनी एक खास देसी स्वाद के लिए जानी जाती है. साधारण मूली से बनने वाली यह चटनी कम मसालों में तैयार होकर बेहद स्वादिष्ट लगती है. इसे बनाने के लिए मूली, हरी मिर्च, नमक, अदरक, लहसुन और धनिया पत्ती का इस्तेमाल किया जाता है. बस्तर में लोग इसे पारंपरिक तरीके से सिलबट्टे पर पीसकर बनाते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. सबसे पहले मिर्च और नमक पीसें, फिर अदरक-लहसुन और धनिया मिलाएं. अंत में कटी मूली डालकर अच्छी तरह पीस लें. कुछ ही मिनटों में चटनी तैयार हो जाती है, जिसे चावल, रोटी या पेज के साथ बड़े चाव से खाया जाता है.
मूली की सब्जी नहीं, चटनी ट्राई करें, बस्तर की देसी रेसिपी, मिनटों में तैयार शानदार स्वाद
1 hour ago
- Homepage
- News in Hindi
- मूली की सब्जी नहीं, चटनी ट्राई करें, बस्तर की देसी रेसिपी, मिनटों में तैयार शानदार स्वाद


