'मेरे अंदर एक AI है', कैसे 69 साल में जवान हैं अनिल कपूर? खोला राज, बताया तब-अब में क्या-क्या बदला

1 hour ago

Last Updated:February 27, 2026, 19:24 IST

News18 Rising Bharat Summit 2026: न्यूज़18 राइजिंग भारत समिट 2026 में बॉलीवुड के 'झक्कास एक्टर' अनिल कपूर पहुंचे. जहां उन्होंने बॉलीवुड में अपनी जर्नी, फिल्मों का सलेक्शन और आने वाली फिल्म सूबेदार को लेकर खुलकर बात की.

कैसे 69 साल में जवान हैं अनिल कपूर? खोला राज, बताया तब-अब में क्या-क्या बदलाZoom

न्यूज़18 राइजिंग भारत समिट 2026 में अनिल कपूर पहुंचे.

नई दिल्ली. न्यूज18 राइजिंग भारत समिट 2026 में ‘सूबेदार’ स्टार अनिल कपूर पहुंचे. जहां उन्होंने अपने झक्कास स्टाइल से एक बार फिर से महफिल लूट ली. हंसी-मजाक से शुरू हुई बातों के साथ अनिल कपूर ने अपनी न ढलती हुई उम्र का राज और बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर के बारे में खुलकर बात की. मिस्टर इंडिया, तेजाब, बेटा नायक और राम लखन जैसी फिल्म में अलग-अलग किरदारों से लोगों को लुभाने वाले अनिल कपूर जल्द फिल्म ‘सूबेदार’ में नजर आने वाले हैं. बातचीत में उन्होंने ये भी बताया कि सदी का महान कलाकार आखिर कौन है.

अनिल कपूर ने न्यूज18 राइजिंग भारत समिट 2026 में बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की चुनौतियां, डिजिटल युग में सिनेमा की भूमिका पर खुलकर बात की. उन्होंने उस फिल्म के बारे में भी बताया कि आखिर किसके लिए उन्हें याद किया जाना चाहिए.

मैंने बेस्ट फिल्ममेकर्स के साथ काम किया

अपने करियर की शुरुआत के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जर्नी आसान नहीं था. लेकिन ईश्वर की मुझ पर दया थी. मैं भाग्य पर भरोसा करता हूं. मैंने बेस्ट फिल्ममेकर्स के साथ काम किया. बेस्ट को-स्टार के साथ काम किया. मेरा काम जावेद साहब ने देखा और मेरा नाम यश चोपड़ा को सजेस्ट किया. ऐसे मेरे शुरुआत ‘वो सात दिन’ से हुई. फिर सुभाष घई के साथ हुई.

खूब लिए रिस्क

अनिल कपूर ने अपनी लाइफ में कई रिस्क लिए. परिंदा, लम्हें, ईश्वर जैसी फिल्मों पर उन्होंने कहा कि मैं खुद को चैलेंज देता रहता हूं. उन्होंने कहा कि मैंने बहुत सारी फिल्में ऐसी कि है, जो पेपर पर रिस्की दिखाई देता है. लेकिन फिर लोग तय करते हैं कि वो है या नहीं. उन्होंने कहा कि ये जर्नी सीखने की है और आज भी मैं सीख रहा हूं.

About the Author

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ...और पढ़ें

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

February 27, 2026, 19:24 IST

Read Full Article at Source