मौत के बाद की दुनिया देख आई लड़की, 17 मिनट स्वर्ग में घूमी, लौटकर बताया क्या-क्या देखा?

1 hour ago

Last Updated:March 02, 2026, 09:02 IST

सोशल मीडिया पर एक लड़की का आफ्टर डेथ एक्सपीरियंस काफी वायरल हो रहा है. लड़की की जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान मौत हो गई थी. 17 मिनट तक लड़की क्लिनिकली डेड थी. लेकिन उसके बाद डॉक्टर्स की मदद से उसकी सांसें वापस लौट आई. अब उसने उन 17 मिनट्स के अनुभव को शेयर किया है.

मौत के बाद की दुनिया देख आई लड़की, 17 मिनट स्वर्ग में घूमी, क्या-क्या देखा?Zoom

मौत के बाद का अनुभव खड़े कर देगा रोंगटे (इमेज- फाइल फोटो)

सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली कहानी वायरल हो रही है, जहां एक लड़की ने मौत के बाद की दुनिया देखकर लौटने का दावा किया. ब्रिटेन की ग्लौस्टर की रहने वाली विक्टोरिया थॉमस (अब 41 साल) ने 35 साल की उम्र में जिम में बूटकैंप क्लास के दौरान अचानक चक्कर आने और थकान महसूस की.

उन्होंने कहा, “मैंने अपनी ट्रेनर से कहा था कि मुझे अच्छा नहीं लग रहा और अचानक मैं फर्श पर गिर पड़ी.” उस पल उनका दिल रुक गया था. उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था. पैरामेडिक्स ने 17 मिनट तक सीपीआर किया, लेकिन कोई पल्स नहीं आई. वे क्लिनिकली डेड थी. लेकिन इसके बाद चमत्कार हुआ और उनकी धड़कन लौट आई. अब उन्होंने इन 17 मिनट्स का एक्सपीरियंस शेयर किया है.

क्या हुआ 17 मिनट में?
विक्टोरिया थॉमस का दिल 17 मिनट के बाद अचानक धड़कने लगा था. विक्टोरिया ने द मिरर और LADbible को इंटरव्यू में बताया कि उन 17 मिनटों में क्या हुआ था? “सब कुछ काला हो गया, कुछ भी नहीं था. फिर अचानक मुझे अहसास हुआ कि मैं जिम की छत के पास तैर रही हूं. मैं नीचे अपना शरीर देख रही थी- फर्श पर पड़ी हुई, चारों तरफ लोग और पीली मशीनें. मैं खुद को देख रही थी, लेकिन कोई डर नहीं था, कोई रोशनी नहीं दिखी, कोई सुकून नहीं महसूस हुआ. बस मैं ऊपर से सब देख रही थी.”

होता है आफ्टर डेथ एक्सपीरियंस
यह एक क्लासिक आउट-ऑफ-बॉडी एक्सपीरियंस (OBE) था, जो कई near-death experiences (NDE) में रिपोर्ट होता है. लेकिन विक्टोरिया ने कहा कि यह शांतिपूर्ण नहीं था, बल्कि डरावना और अजीब था- जैसे वे अलग दुनिया में हो. डॉक्टर्स ने बाद में जांच की तो पता चला कि विक्टोरिया को डैनन डिजीज थी- एक बहुत दुर्लभ जेनेटिक डिसऑर्डर जो दिल, मांसपेशियों और लिवर को प्रभावित करता है. दुनिया में इससे पीड़ित लोग 1 मिलियन में कम हैं. इस बीमारी की वजह से उनका दिल बार-बार फेल हो रहा था. कई बार हार्ट फेलियर के बाद उन्होंने हार्ट ट्रांसप्लांट करवाया था. अब वे हेल्दी हैं, एक स्वस्थ बेटे की मां हैं और फिटनेस में वापसी कर रही हैं.

First Published :

March 02, 2026, 09:02 IST

Read Full Article at Source