युद्ध में भी सुरक्षित रहेंगे ये 3 देश, नहीं है एक भी दुश्मन, एक के पास तो है ही नहीं सेना!

1 hour ago

Last Updated:March 02, 2026, 19:30 IST

इन दिनों दुनिया में जैसे हालात चल रहे हैं, उसे देखते हुए तीसरे विश्व युद्ध के कयास लगाए जा रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसे कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जो युद्ध की स्थिति में भी सुरक्षित रहने वाले देशों के बारे में जानकारी दे रहे हैं. ऐसे तीन देशों के नाम बताए गए हैं, जो युद्ध में भी सेफ रहेंगे.

युद्ध में भी सुरक्षित रहेंगे ये 3 देश, नहीं है एक भी दुश्मनZoom

युद्ध में भी सेफ रहेंगे ये तीन देश (इमेज- फाइल फोटो)

दुनिया में बढ़ते तनाव, अमेरिका-इजराइल-ईरान हमले, रूस-यूक्रेन युद्ध, चीन-ताइवान खतरा– के बीच तीसरे विश्व युद्ध की अफवाहें जोरों पर है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक लिस्ट लोगों को राहत दे रही है, जिसमें तीन देश ऐसे बताए गए हैं जो युद्ध में भी सुरक्षित रहेंगे.

इन देशों के पास कोई बड़ा दुश्मन नहीं है. ना ही कोई स्ट्रैटेजिक महत्व नहीं और एक के पास तो स्थायी सेना भी नहीं है! ये देश हैं– आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और न्यूजीलैंड.

आइसलैंड – दुनिया का सबसे शांतिप्रिय देश, बिना सेना के!
आइसलैंड ग्लोबल पीस इंडेक्स में लगातार नंबर 1 पर है. 1869 से इस देश के पास कोई स्थायी सेना नहीं है. ये NATO का सदस्य है, लेकिन अपनी आर्मी नहीं रखता है. देश कभी किसी बड़े युद्ध या आक्रमण में शामिल नहीं हुआ है. उत्तर अटलांटिक में दूरदराज द्वीप होने से कोई सीधा हमला मुश्किल है. हार्श क्लाइमेट और कम आबादी इसे स्ट्रैटेजिक टारगेट नहीं बनाती. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि न्यूक्लियर वॉर में भी यहां न्यूट्रलिटी और आइसोलेशन की वजह से कम रेडिएशन प्रभाव होगा. लेकिन NATO होने से अगर बड़ा युद्ध हुआ तो सहयोगी मदद कर सकते हैं.

स्विट्जरलैंड – हमेशा न्यूट्रल, पहाड़ों का किला!
स्विट्जरलैंड 1815 से परमानेंट न्यूट्रल है, WW1 और WW2 में भी नहीं शामिल हुआ था. पहाड़ी इलाका, लैंडलॉक्ड लोकेशन और हर नागरिक के लिए न्यूक्लियर शेल्टर इसे सुपर-सेफ बनाते हैं. देश की आर्मी डिफेंसिव है, लेकिन न्यूट्रैलिटी की वजह से कोई बड़ा दुश्मन नहीं है. यूक्रेन युद्ध में भी उन्होंने हथियार नहीं दिए, जिससे रूस को भी कोई शिकायत नहीं है. मेट्रो और एक्सप्रेस जैसी रिपोर्ट्स में इसे WW3 में टॉप सेफ जगह बताया गया है. यहां की अर्थव्यवस्था मजबूत, फूड सेल्फ-सफिशिएंट और बंकर सिस्टम दुनिया का सबसे बड़ा है, जिसमें हर नागरिक के लिए जगह है.

View this post on Instagram

न्यूजीलैंड – दुनिया के किनारे पर, सेल्फ-सफिशिएंट!
न्यूजीलैंड ग्लोबल पीस इंडेक्स में नंबर 2 पर है. साउथ पैसिफिक में बेहद दूर, इसका कोई पड़ोसी दुश्मन नहीं है. कृषि से सेल्फ-सफिशिएंट होने के साथ ही साथ पहाड़ी इलाका प्राकृतिक सुरक्षा देता है. न्यूट्रल स्टांस रखते हुए ज्यादातर संघर्षों से दूर रहा है. बिलियनेयर्स यहां जमीन खरीद रहे हैं क्योंकि इसे WW3 में सुरक्षित माना जाता है. कोई बड़ा मिलिट्री टारगेट नहीं और अगर न्यूक्लियर फॉलआउट हुआ तो दूरी की वजह से कम प्रभाव होगा. इसकी छोटी आर्मी है, पर डिफेंसिव है. ये लिस्ट Metro, Express, Economic Times और सोशल मीडिया (Instagram, Facebook, Reddit) पर वायरल है. कई रिपोर्ट्स में Antarctica, Bhutan, Indonesia, Argentina भी शामिल हैं, लेकिन यूजर की लिस्ट में ये तीन टॉप हैं.

First Published :

March 02, 2026, 19:30 IST

Read Full Article at Source