Business success story : महासमुंद जिले के हरदा नवागांव के रहने वाले तालेश्वर ने यूट्यूब से सीखकर गांव में ही फास्ट फूड का सफल कारोबार खड़ा किया. 12वीं पास तालेश्वर ने शहर जाने के बजाय मात्र 5 हजार रुपये से छोटी सी दुकान शुरू की. परिवार और भाई गौतम के सहयोग से उन्होंने मंचूरियन, चाउमीन और एग रोल जैसे व्यंजन बेचना शुरू किया. स्वाद, साफ-सफाई और किफायती दामों ने ग्राहकों को आकर्षित किया. आज उनकी दुकान को तीन साल हो चुके हैं और रोजाना लगभग 2500 रुपये की कमाई हो रही है. तालेश्वर की सफलता ग्रामीण युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल बन गई है.
यूट्यूब बना गुरु, गांव बना मार्केट! स्टॉल लगा लाखों की कमाई कर रहे छत्तीसगढ़ के तालेश्वर
1 hour ago
- Homepage
- News in Hindi
- यूट्यूब बना गुरु, गांव बना मार्केट! स्टॉल लगा लाखों की कमाई कर रहे छत्तीसगढ़ के तालेश्वर


