Shahjahanpur unique Shiva temple: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के चौक इलाके में स्थित प्राचीन चौकसी नाथ मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है. यहां एक ही स्थान पर दो स्वयंभू शिवलिंग आपस में जुड़े हुए हैं, जिनके बारे में मान्यता है कि वे समय-समय पर नीले, भूरे और काले रंग में दिखाई देते है. नौ पीढ़ियों से एक ही परिवार मंदिर की सेवा कर रहा है. पुजारी विजय गिरी के अनुसार सूखे के समय शिवलिंगों का जलाभिषेक करने पर वर्षा होने की मान्यता है. अमावस्या पर यहां विशाल मेला लगता है. जहां दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते है.
यूपी में यहां नीले, भूरे और काले रंग में दिखते हैं महादेव! भक्तों को दिखता अलौकिक स्वरूप
1 month ago
- Homepage
- News in Hindi
- यूपी में यहां नीले, भूरे और काले रंग में दिखते हैं महादेव! भक्तों को दिखता अलौकिक स्वरूप


