यूपी वालों! जान लो,157 रेलवे स्‍टेशनों में से कितने इस साल हो रहे हैं तैयार, इसमें आपका भी है शामिल

1 hour ago

नई दिल्‍ली. देशभर में 1337 रेलवे स्‍टेशनों का कायाकल्‍प हो रहा है. इनमें से कई एयरपोर्ट जैसे तैयार किए जा रहे हैं. रिडेवलप किए जा रहे लिस्‍ट में सबसे ज्‍यादा स्‍टेशन उत्‍तर प्रदेश के हैं. इनमें से कई बड़े, मध्‍यम और छोटे स्‍टेशन हैं. पिछले साल भारतीय रेलवे ने कई स्‍टेशनों को रिडेवलप करके आम लोगों के लिए खोल दिया है. कुछ इस साल खोले जाएंगे. इनमें से आप बजट के अनुसार देख सकते हैं कि आप वाला स्‍टेशन भी इसमें शामिल हैं या नहीं.

रेल मंत्रालय के अनुसार 200 करोड़ से कम लागत से रिडेवलप हो रहे स्‍टेशन सामान्‍य तौर पर छोटे स्‍टेशनों की श्रेणी में शामिल होंगे और इससे अधिक बजट वाले 500 करोड़ से कम लागत वाले मध्‍यम की श्रेणी में शामिल होंगे. इससे अधिक वाले सभी बड़े स्‍टेशनों की श्रेणी में शामिल हैं. अगर आपका स्‍टेशन छोटा यानी कम बजट वाला है तो इस साल तैयार हो जाएगा और अगर अधिक बजट यानी बड़ा है तो जरूर आपके इंतजार करा होगा.

ये है उत्‍तर प्रदेश के रेलवे स्‍टेशनों लिस्‍ट

अछनेरा, आगरा कैंट, आगरा किला, ऐशबाग जं., अकबरपुर जं., अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, आनंद नगर जं., आंवला, अयोध्या धाम जंक्शन, आज़मगढ़, बाबतपुर, बछरावां, बदांयू, बादशाहनगर , बादशाहपुर, बहेड़ी, बहराईच, बालामऊ जं., बलिया, बलरामपुर, बनारस, बांदा, बाराबंकी जं., बरेली, बरेली सिटी, बढ़नी, बस्ती, बेल्थरा रोड, भदोही, भरतकुंड, भटनी, भूतेश्वर, बिजनौर, बुलन्दशहर, चंदौली मझवार, चंदौसी , चिलबिला, चित्रकूट धाम कर्वी, चोपन, चुनार जं., डालीगंज, दर्शननगर, देवरिया सदर, धामपुर, दिलदारनगर, इटावा जं., फर्रुखाबाद, फतेहाबाद, फतहपुर, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, गजरौला, गढ़मुक्तेश्वर, गौरीगंज, घाटमपुर, गाजियाबाद, गाज़ीपुर सिटी, गोला गोकर्णनाथ, गोमतीनगर, गोंडा, गोरखपुर, गोवर्धन, गोविंदपुरी, गुरसहायगंज, हैदरगढ़, हापुड, हरदोई, हाथरस सिटी, ईदगाह आगरा जंक्शन, इज्जतनगर, जंघई जंक्शन, जौनपुर सिटी, जौनपुर जंक्शन, कन्नौज, कानपुर अनवरगंज, कानपुर ब्रिज लेफ्ट बैंक, कानपुर सेंट्रल, कप्तानगंज जंक्शन, कासगंज जंक्शन, काशी, खलीलाबाद, खोरासों रोड, खुर्जा जंक्शन, कोसी कलां, कुंडा हरनामगंज, लखीमपुर, लालगंज, ललितपुर जंक्शन, लंभुआ, लोहता, लखनऊ (चारबाग) ) एनआर, लखनऊ शहर, लखनऊ जंक्शन( सभी उत्‍तर मध्‍य रलवे के) . मगहर, महोबा जंक्शन, मैलानी जंक्शन, मैनपुरी जंक्शन, मल्हौर, मानक नगर, मानिकपुर जंक्शन, मारियाहू, मथुरा जंक्शन, मऊ जंक्शन, मेरठ सिटी जंक्शन, मिर्ज़ापुर, मोदीनगर, मोहनलालगंज, मुरादाबाद जंक्शन, मुजफ्फरनगर, नगीना, नजीबाबाद जंक्शन , निहालगढ़, उरई, पनकी धाम, फाफामऊ जं., फूलपुर, पीलीभीत जं., पुखरायां, प्रतापगढ़ जं., प्रयाग जं., प्रयागराज जं., पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, रायबरेली जंक्शन, राजा की मंडी, रामघाट हॉल्ट, रामपुर जंक्शन, रेनुकूट, सहारनपुर जंक्शन, सलेमपुर, स्योहारा, शाहगंज जंक्शन, शाहजहाँपुर, शामली, शिकोहाबाद जंक्शन, शिवपुर, सिद्धार्थ नगर, सीतापुर जंक्शन, सोनभद्र , श्रीकृष्ण नगर, सुल्तानपुर जंक्शन, सुरेमनपुर, स्वामीनारायण छपिया, तकिया, तुलसीपुर, टूंडला जंक्शन, उझानी, ऊंचाहार, उन्नाव जंक्शन, उतरेटिया जंक्शन, वाराणसी कैंट, वाराणसी सिटी, विंध्याचल, वीरांगना लक्ष्मीबाई, व्यासनगर, जफराबाद .

Read Full Article at Source