यूरोप के इस देश को मिला दुनिया का पहला Gay प्रधानमंत्री, 38 की उम्र में शपथ लेकर रचा इतिहास

2 hours ago

Netherlands Youngest PM: नीदरलैंड में नई सरकार ने सत्ता संभाल ली है. इस देश ने सोमवार (23 फरवरी 2026) को  अपना नया प्रधानमंत्री चुना. बता दें कि 38 साल के सेंट्रिस्ट रॉब जेटेन ने न्यूजीलैंड के अब तक के सबसे युवा और पहले खुले तौर पर समलैंगिक (Gay) प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. जेटेन को अक्टूबर 2025 में हुए चुनाव में जीत हासिल हुई थी. 

कट्टर दक्षिणपंथी पार्टी को किया बेदखल 

चुनाव में जेटेन ने बेहद कम अंतर से उग्रवादी राजनेता गीर्ट वाइल्डर्स के नेतृत्व वाली कट्टर दक्षिणपंथी फ्रीडम पार्टी (PVV) को सत्ता से बेदखल किया. यह चुनाव PVV के पिछली गठबंधन सरकार से अपना समर्थन वापस लेने के बाद आयोजित किया गया. केवल 11 महीने तक चलने वाली वह सरकार नीदरलैंड्स के इतिहास में सबसे दक्षिणपंथी सरकार थी. जेटेन की डेमोक्रेट्स D66 पार्टी ने सेंटर-राइट CDA पार्टी और लिबरल VVD के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाई है, हालांकि संसद में उसके पास बहुमत से 9 सीटें कम हैं और कुल 66 सीटें ही हैं. बता दें कि दोनों दलों को गठबंधन सरकार बनाने में 117 दिन लगे, जो पिछली सरकार के गठन में लगे 223 दिनों से काफी कम है. 

ये भी पढ़ें- खौफ में भी टस से मस नहीं हो रहा हौसला... ईरान की सड़कों पर फिर दिखा Gen Z का गुस्सा, लगाए खामेनेई की मौत के नारे; विरोध की आग से दहला तेहरान  

Add Zee News as a Preferred Source

यूरोप के केंद्र में आएगा नीदरलैंड? 

जेटेन ने चुनाव के बाद घोषणा करते हुए कहा कि लोकलुभावन आंदोलनों को हराना संभव है अगर आप अपने देश के लिए एक पॉजिटिव संदेश के साथ प्रचार करते हैं. उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि वह नीदरलैंड को यूरोप के सेंटर में वापस लाना चाहते हैं क्योंकि यूरोपीय सहयोग के बिना नीदरलैंड कहीं नहीं हैं. जनवरी में पब्लिश एक मैनिफेस्टो में तीनों पार्टियों ने यूक्रेन के लिए पूर्ण समर्थन का वादा किया और देश की NATO खर्च से जुड़ी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने का वादा किया.  

ये भी पढ़ें- यूक्रेन के ताबड़तोड़ हमलों से दहली रूसी राजधानी, धड़ाधड़ बरसे ड्रोन; खौफ में मॉस्को ने बंद किए सभी हवाई अड्डे  

कौन हैं रॉब जेटेन? 

बता दें कि रॉब जेटेन साल 2017 में पहली बार D66 पार्टी से संसद के लिए चुने गए थे. पत्रकारों के सवालों के जवाब को पहले से ही रिहर्स करने के चलते उन्हें 'रोबोट जेन' भी कहा जाता था. इसके बाद से उन्होंने खुद को और सहजता से पेश करना शुरू कर दिया, जिससे उन्हें समय के साथ लोकप्रियता हासिल हुई. जेटेन नीदरलैंड के पूर्व पीएम और वर्तमान में NATO महासचिव मार्क रुट्टे के कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं. उन्होंने जलवायु संबंधी एक लेजिस्लेशन पैकेज का समर्थन किया था, जिसमें 120 उपाय शामिल थे. इनका मकसद 1990 के स्तर की तुलना में साल 2030 तक डच कार्बन एमिशन में 60 प्रतिशत की कटौती करना था. रॉब जेटेन की उनके पार्टनर और  निकोलस कीनन के साथ सगाई हो चुकी है. कीनन अर्जेंटीना के 2 बार के ओलंपियन और फील्ड हॉकी स्टार हैं. 

Read Full Article at Source