Mango orchard care : कोरबा में आम की बागवानी करने वाले किसानों के लिए बौर आने के बाद का समय बेहद अहम होता है. कृषि विशेषज्ञ धनंजय कुमार सिंह के अनुसार, इस चरण में संतुलित सिंचाई जरूरी है, कम पानी देने से जड़ें गहराई से पोषक तत्व ले पाती हैं. तने पर नीला थोथा और चुने का लेप कीट नियंत्रण में मदद करता है. गर्मी से बचाव के लिए बाग में हल्की फुहार और शाम को फॉगिंग लाभकारी है. नाइट्रोजन कम कर फॉस्फोरस-पोटाश युक्त उर्वरक का छिड़काव करें. साथ ही 30 दिनों के भीतर रोगग्रस्त टहनियों की छंटाई करने से फल उत्पादन और गुणवत्ता बेहतर होती है.
ये गलती की तो गिरेंगे आम! कोरबा के एक्सपर्ट से समझें मंजर आने के बाद बाग की सही देखभाल का तरीका
1 month ago
- Homepage
- News in Hindi
- ये गलती की तो गिरेंगे आम! कोरबा के एक्सपर्ट से समझें मंजर आने के बाद बाग की सही देखभाल का तरीका


