Last Updated:March 04, 2026, 17:52 IST
मध्य प्रदेश की छतरपुर की कृष्णा राजपूत ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर ग्लैसरीन, एलोवेरा और संतरा से साबुन बनाया है, जिसकी बाजार में खूब डिमांड है. खास बात ये है कि इसकी कीमत अभी उन्होंने सिर्फ 30 रुपए ही रखी है.
Business Idea: अगर आप भी घर बैठे कुछ करना चाहते हैं, तो हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं. जिससे आप भी कमाई कर सकते हैं. दरअसल, छतरपुर के लवकुश नगर की कृष्णा राजपूत ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर ग्लैसरीन, एलोवेरा और संतरा से ऐसा साबुन बनाया है, जिसकी डिमांड लोगों में बहुत है. एक साबुन की कीमत सिर्फ तीस रुपए रखी गई है. जिससे इन्हें अच्छी खासी कमाई भी होती है.
स्वदेशी मेला में स्टॉल लगाकर पहली बार बेचा साबुन
कृष्णा राजपूत लोकल 18 से बातचीत में बताती हैं कि हमारे रिद्धि सिद्धि स्व-सहायता समूह में अनेक तरह के प्रोडक्ट बनते हैं. साथ ही हम साबुन बनाने का काम भी करते हैं. पहले ये साबुन घर से ही बेचते थे, लेकिन छतरपुर के स्वदेशी मेला में स्टॉल लगाकर पहली बार साबुन बेचा है. अभी इस मेले में 100 साबुन बनाकर लाए थे. आपको दिखाने के लिए ये 3 साबुन ही बचे हैं.
आजीविका मिशन से मिला प्रशिक्षण
कृष्णा बताती हैं कि हमें साबुन बनाना नहीं आता था. लेकिन आजीविका मिशन स्व-सहायता समूह की तरह से हमें साबुन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया. अब समूह की सभी सहेली साबुन बना लेती हैं. हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहते हैं कि वह गांव की महिलाओं का भी सशक्तिकरण कर रहे हैं. आजीविका मिशन की बदौलत आज हम बड़े-बड़े शहरों में जाकर अपना प्रोडक्ट बेच सकते हैं.
संतरे छिलके और एलोवेरा से तैयार होता है साबुन
कृष्णा बताती हैं कि हमारे यहां जो साबुन बनता है, वह बाजार के केमिकल साबुन से बिल्कुल अलग है. हमारे इस साबुन की भले ही ब्रांडिंग नहीं हुई है लेकिन जो एक बार लगाता है वह बार-बार हमारा साबुन ले जाता है. उन्होंने कहा कि ग्लैसरीन, संतरे के छिलके का पाउडर, नीम की पत्ती, एलोवेरा और केसर से इस देसी साबुन को तैयार करते हैं. संतरे छिलके को पहले सुखाते हैं फिर उसका पाउडर बनाते हैं. वहीं एलोवेरा को पहले धुलते हैं फिर मिक्सी में पीस लेते हैं.
तेल और ग्लैसरीन लगाने की जरूरत नहीं
कृष्णा बताती हैं कि इस साबुन को लगाने में एकदम सॉफ्ट फील होता है. साबुन को लगाने के बाद शरीर में तेल और ग्लैसरीन लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है. इसके अलावा ये झाग कम देता है. ये साबुन महंगा होने के बाद भी लोग खरीद रहे हैं. क्योंकि मार्केट के साबुन से कही बेहतर है.
मुल्तानी मिट्टी का साबुन भी ट्राई किया
कृष्णा बताती हैं कि ये साबुन अभी शरीर में ही लगा सकते हैं. बालों में लगाने के लिए भी साबुन बनाने की तैयारी में हैं.
दाग-धब्बे होते खत्म
कृष्णा बताती हैं कि इस साबुन लगाने से आपके शरीर के दाग-धब्बे सब खत्म हो जाएंगे. इस साबुन को लगाने के बाद चेहरे पर ग्लो आता है. फिलहाल हमने सादा पन्नी में ही पैकेजिंग कर रखी है.
Location :
Chhatarpur,Madhya Pradesh
First Published :
March 04, 2026, 17:52 IST

1 hour ago
