राज्यसभा चुनाव लाइव: बिहार में एनडीए का परचम लहराया, पांचों उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत

1 hour ago

बिहार, हरियाणा और ओडिशा में राज्यसभा की 11 सीटों के लिए वोटिंग जारी है. बिहार में एनडीए की तरफ से सभी विधायकों ने वोट डाल दिए हैं. वहीं महागठबंधन की तरफ से 37 विधायकों ने ही वोट डाले हैं. आरजेडी के 24 विधायक ही आज वोट डालने पहुंचे. कांग्रेस के तीन विधायकों के अलावा आरजेडी विधायक फैसल रहमान से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है. बीजेपी यहां सभी 5 सीटें जीतने का दावा कर रही है. आरजेडी को एक सीट जीतने के लिए कम से कम 41 वोटों की जरूरत है. ऐसे में उसे अभी 4 और वोटों की जरूरत है. उधर ओडिशा में भी बीजेडी के 2 विधायक लापता बताए जा रहे हैं. हालांकि नवीन पटनायक की पार्टी ने भरोसा जताया है कि उसके सारे विधायक एकजुट हैं.

दरअसल इस बार राज्यसभा में खाली हुई 37 सीटों में से 26 सीटों पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं, जबकि बाकी 11 सीटों के नतीजे आज शाम घोषित किए जाएंगे. इस चुनाव में बिहार की पांच, ओडिशा की चार और हरियाणा की दो सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. वोटिंग पूरी होने के बाद आज शाम को ही मतगणना होने के साथ राज्यसभा चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे.

इस बार बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के चुनाव में दिलचस्प मुकाबला दिख रहा है. एनडीए की ओर से प्रमुख उम्मीदवारों में जदयू प्रमुख नीतीश कुमार, बीजेपी नेता नितिन नवीन और आरएलएम के उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर (जेडीयू) और भाजपा के प्रदेश महासचिव शिवेश कुमार भी मैदान में हैं. वहीं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अपने उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह के लिए समर्थन जुटाने में जुटा है.

ओडिशा में चार राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव ने सियासी नाटक का रूप ले लिया है. कांग्रेस ने अपने एक लापता विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जबकि विधायकों को कथित रूप से रिश्वत देने की कोशिश के आरोप में कर्नाटक के बेंगलुरु से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उधर हरियाणा में दो राज्यसभा सीटों के लिए मुकाबला दिलचस्प हो गया है. यहां भाजपा के संजय भाटिया, कांग्रेस के करमवीर सिंह बौध और भाजपा समर्थित निर्दलीय सतीश नांदल चुनाव मैदान में हैं. हरियाणा से राज्यसभा पहुंचने के लिए हर उम्मीदवार को 31 वोटों की जरूरत है.

Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: हमारे विधायकों को भाजपा ने चोरी किया- कांग्रेस अध्यक्ष

Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: 3 कांग्रेस विधायकों के गायब होने पर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम का बयान आया है. हमारे विधायकों को भाजपा ने चोरी कर लिया है. बीजेपी के सरकार है, तीन विधायक 13 तारीख से लगातार संपर्क में थे. 13 तारीख के रात तक सभी विधायक कंफर्टेबल थे बात हो रही थी. आखिर ऐसी कौन सी बात आ गई की 13 तारीख के बाद से हमारे तीन विधायक अनरीच हो गए. भाजपा जहां पर रहती है, वोट चोरी करके सरकार बनाती है. हमारे जीते हुए प्रतिनिधियों को बीजेपी चुराती है. (रिपोर्ट- चंद्रमोहन)

Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: बिहार में एनडीए का परचम लहराया, पांचों उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत

बिहार में राज्यसभा के पांच सीटों एनडीए (NDA) ने एकतरफा जीत दर्ज कर लिया. सभी पांचों सीटों पर एनडीए के दिग्गज उम्मीदवार नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश राम विजयी घोषित किए गए हैं. दूसरी ओर, महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है. रणनीतिक चूक और आंतरिक कलह के कारण उनके चार विधायक मतदान के लिए विधानसभा ही नहीं पहुंचे. विधायकों की इस अनुपस्थिति ने विपक्ष की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. महागठबंधन के एकमात्र उम्मीदवार अमरेन्द्र सिंह धारी को करारी हार का सामना करना पड़ा. वहीं, पप्पू यादव ने एनडीए के विधायकों द्वारा ‘क्रॉस वोटिंग’ हवाई साबित हुआ.

Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: राजद नेता ने बीजेपी पर विधायकों को पैसा देकर खरीदने का आरोप लगाया है

आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव ने बिहार राज्यसभा चुनाव पर कहा कि हमारे पक्ष में 41 की संख्या थी और सत्ता पक्ष में 3 की संख्या कम थी, तो सत्ता और धन दोनों का इस्तेमाल स्वभाव है. सिर्फ बिहार नहीं आप ओडिशा में देखिए, वहां भी BJD के इलाकों को अपने(भाजपा) पक्ष में कर लिया गया. पॉलिटिक्स में खरीद-फरोख्त का जो खेल चल रहा है वह ठीक नहीं है. यह पॉलिटिक्स कहां जा रही है? अगर नीतीश कुमार सचेत होते तो निर्विरोध चुनाव हो जाता. जो लोग आज नहीं आए वे अपनी पॉलिटिकल ताकत, समाज में अपनी पहचान खोई है.

Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: ओडिशा में वोटिंग के दौरान हंगामा, बीजेपी और बीजेडी विधायक उलझे, सामने आया वीडियो

ओडिशा में बीजेपी और बीजेडी के विधायकों में झगड़ा, बीच बचाव करने भागे लोग, यहां देखिए वीडियो-

Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: राजू तिवारी को भरोसा है कि NDA बिहार की सभी पांच सीटें जीतेगा

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार के प्रेसिडेंट राजू तिवारी ने सोमवार को भरोसा जताया कि नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) बिहार से सभी पांच राज्यसभा सीटें जीतेगा. ANI से बात करते हुए तिवारी ने कहा, ‘दावे करने का समय खत्म हो गया है. वोटिंग से ही नतीजे सामने आएंगे. सभी पांच सीटें हमारे NDA कैंडिडेट जीतेंगे। हम सभी पांच सीटें अच्छे तरीके से जीतेंगे.’

Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: राज्य में अगला मुख्यमंत्री भाजपा की ओर से चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री को लेकर कहा, ‘मैं कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान करता हूं. मेरे पास केंद्र में प्रधानमंत्री द्वारा दी गई जिम्मेदारी है और उसे निभाना मेरी प्राथमिकता है. मैं मानता हूं कि राज्य में अगला मुख्यमंत्री भाजपा की ओर से होना चाहिए, लेकिन इन तमाम बातों पर मुहर गठबंधन के भीतर जल्द लगेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. राज्यसभा चुनाव में आज बिखराव विपक्ष में दिखा, आरजेडी के खुद के विधायक नदारद दिखे, कांग्रेस के भी काफी विधायक गायब थे. काफी हद तक मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बन ही गई है, औपचारिकताएं बाकी है. नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नए जोश से सरकार काम करेगी. वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हमारा विश्वास है कि NDA बिहार की पांचों सीटें जीतेगा.

Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: गणतंत्र को पूरा मिटटी में मिला देने की कोशिश- ओडिशा में बीजेडी का आरोप

ओडिशा में राज्यसभा वोटिंग के दौरान बीजेडी नेता नबा किशोर मलिक को ले जाने को लेकर बीजद और भाजपा विधायकों में हाथापाई. बीजेडी नेता शारदा प्रसाद नाईक ने कहा कि बीजेपी ने हॉर्स ट्रेडिंग करके कुछ विधायकों को खरीद कर लिया. जब हमने इसका विरोध किया तो उन्होने काउंटर अटैक किया. गणतंत्र को पूरा मिटटी में मिला देने की कोशिश करते हैं.

Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान का समय समाप्त हो गया

आज शाम 4 बजे तक वोटिंग का समय था, लेकिन विपक्ष के चार विधायक मतदान करने नहीं पहुंचे. इनमें तीन कांग्रेस के विधायक और एक आरजेडी का विधायक शामिल है. इससे महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ गई हैं. एनडीए के सभी 202 विधायक पहले ही अपना मतदान पूरा कर चुके हैं, जबकि महागठबंधन अब तक सिर्फ 37 वोट ही डाल पाया है. अनुपस्थित विधायकों के कारण सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है. सभी राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद नतीजे आएंगे.

Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: बिहार में तेजस्वी यादव के साथ अपनों ने ही कर दिया है खेला? केवल 37 विधायक ही पहुंचे वोट देने

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा में मतदान जारी है, लेकिन महागठबंधन 37 वोटों पर अटका हुआ नजर आ रहा है. एनडीए के सभी 202 विधायकों ने अपना मतदान पूरा कर लिया है, जबकि महागठबंधन की ओर से अब तक सिर्फ 37 विधायकों ने ही वोट डाला है. महागठबंधन के चार विधायक अभी तक मतदान करने नहीं पहुंचे हैं. इनमें आरजेडी के फैसल रहमान के अलावा कांग्रेस के तीन विधायक मनोहर प्रसाद, सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज बिश्वास शामिल हैं. इनकी अनुपस्थिति को लेकर सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है और सवाल उठने लगे हैं कि क्या महागठबंधन में कोई अंदरूनी खींचतान चल रही है.

Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: एनडीए विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग- पप्पू यादव

Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 16 मार्च 2026 को हो रहे राज्यसभा चुनाव के मतदान के बीच एक बड़ा दावा कर खलबली मचा दी है. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक शाम 4 बजे तक पहुंच जाएंगे और 5 बजे तक सभी लोग मतदान के लिए जाएंगे. सबसे चौंकाने वाला दावा करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि एनडीए विधायकों की क्रॉस वोटिंग हो चुकी है, इसलिए विपक्ष को निश्चिंत रहना चाहिए. उनका यह बयान उस समय आया है, जब बिहार की 5 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव काफी दिलचस्प मोड़ पर है. एनडीए को पांचवीं सीट जीतने के लिए विपक्षी विधायकों के समर्थन की जरूरत है.

राज्यसभा चुनाव लाइव: ओडिशा में कांग्रेस के तीन विधायकों ने कर दिया खेला, एनडीए के लिए किया क्रॉस-वोटिंग

Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी चीफ भक्त दास ने आरोप लगाया कि 3 कांग्रेस विधायकों ने पार्टी लाइन की बात नहीं मानी. दास का आरोप है कि कांग्रेस के तीन एमएलए ने क्रॉस-वोटिंग किया है. भक्त दास ने दावा किया कि क्रॉस-वोटिंग जानबूझकर की गई और संबंधित विधायकों ने अपनी मर्ज़ी से पार्टी के निर्देशों के खिलाफ काम किया. उनके मुताबिक, कांग्रेस विधायक रमेश जेना, दसरथी गमांग और सोफिया फिरदौस ने चुनाव के दौरान पार्टी लाइन के खिलाफ वोट दिया. उन्होंने आगे आरोप लगाया कि विधायकों ने खुद को बेच दिया और कहा कि पार्टी जल्द ही बताएगी कि इस कथित डील में कितना पैसा शामिल था. भक्त दास ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता विधायकों के चुनाव क्षेत्रों का दौरा करेंगे और जनता को इस घटना के बारे में बताएंगे. चीफ ने कहा कि पार्टी उनकी मेंबरशिप रद्द करने और उनके खिलाफ डिसिप्लिनरी एक्शन लेने के लिए कदम उठाएगी.

Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: 19 और 20 मार्च को राज्यसभा में छुट्टी, मगर 28 और 29 मार्च वीकेंड पर होगा काम

राज्यसभा चुनाव लाइव: राज्यसभा की आगामी बैठकों के कार्यक्रम में त्योहारों के मद्देनजर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है. सदन अब 19 और 20 मार्च को अवकाश पर रहेगा, क्योंकि सरकार ने कुछ सदस्यों के उस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है. इसमें त्योहारों के कारण इन दिनों बैठक न रखने की बात कही गई थी. हालांकि, कामकाज की भरपाई के लिए राज्यसभा 28 और 29 मार्च (वीकेंड) को भी बैठक करेगी. यह निर्णय विधायी कार्यों को समय पर पूरा करने और सदस्यों को त्योहार मनाने की सुविधा देने के उद्देश्य से लिया गया है.

Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: लापता विधायकों का इंतजार कर रहे तेजस्वी, बताया राज्यसभा की सीटों का गणित

राज्यसभा चुनाव में वोटिंग को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मतदान प्रक्रिया पूरी होने से पहले नतीजों को लेकर कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी. तेजस्वी यादव ने कहा कि मतदान शाम 3 बजे तक चलना है, इसलिए सभी को इंतजार करना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘जब तक पोलिंग खत्म नहीं हो जाती, तब तक कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा.’

आरजेडी नेता ने बताया कि विपक्षी खेमे के पास शुरुआत में लगभग छह विधायकों की कमी थी, क्योंकि राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए 41 वोट जरूरी होते हैं. उन्होंने कहा कि यदि सभी सहयोगी दलों के विधायकों की संख्या जोड़ दी जाए, जिसमें एआईएमआईएम और बीएसपी के विधायक भी शामिल हैं, तो यह संख्या 41 तक पहुंचती है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी तक मतदान की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है और न ही कोई आधिकारिक परिणाम सामने आया है. इसलिए अंतिम नतीजे आने तक इंतजार करना जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि मतदान खत्म होने और परिणाम आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि किसने क्रॉस वोटिंग की, कौन अनुपस्थित रहा और चुनाव का अंतिम गणित क्या रहा. तब ही पूरे मामले पर विस्तार से स्थिति साफ की जाएगी.

Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: 'कोई विधायक नाराज नहीं, बिहार की एक सीट हमारी' राज्यसभा चुनाव पर बोले कांग्रेस विधायक

राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार से कांग्रेस विधायक अबिदुर रहमान ने कहा, ‘…आज मतदान है. एक सीट पर हमारी, महागठबंधन की जीत होगी… कोई विधायक नाराज नहीं हैं…जीत को लेकर हम लोग 100% आश्वस्त हैं…’

Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: व्हील चेयर पर वोट डालने आए अनिल विज, हरियाणा की दो सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज आज व्हील चेयर पर सवार होकर राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डालने पहुंचे. विज हाल ही में घायल हो गए थे और उनकी टांग में फ्रैक्चर है. उन्होंने हरियाणा में राज्यसभा की दोनों सीटों पर जीत का दावा करते हुए कहा कि जिस तरह भूपेंद्र हुड्डा ने अपने विधायकों को कुफरी भेजा हुआ था, इसका साफ मतलब यही है कि उन्हें टूट का डर था.

Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: मुस्लिम विधायक ने भी दिया तेजस्वी को गच्चा! 4 वोट के फेर में फंसी आरजेडी

बिहार विधान सभा परिसर में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. यहां एनडीए की तरफ से 176 विधायक वोट डाल चुके हैं. वहीं महागठबंधन की तरफ 37 विधायकों ने वोट डाले हैं. आरजेडी के 24 विधायक ही वोट डालने पहुंचे. पार्टी विधायक फैसल रहमान वोट डालने नहीं आए हैं. पार्टी नेता उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं. वहीं कांग्रेस के तीन विधायक अब तक वोट डालने नहीं पहुंचे हैं. दो विधायक सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास से पार्टी नेताओं का संपर्क नहीं हो पा रहा है. आरजेडी को एक सीट जीतने के लिए कम से कम 41 वोटों की जरूरत है. ऐसे में उसे अभी 4 और वोटों की जरूरत है.

Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: राज्यसभा की वोटिंग के बीच बिहार विधानसभा पहुंचे नितिन नवीन, बीजेपी नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार विधानसभा पहुंचे. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया.

Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: ओडिशा में भी बीजेडी के दो विधायक लापता, नवीन पटनायक की बढ़ गई टेंशन

ओडिशा में राज्यसभा की चार सीटों को लेकर जारी वोटिंग के बीच बीजू जनता दल (बीजेडी) की टेंशन बढ़ी हुई है. राज्य में 12 वर्षों के बाद पहली बार राज्यसभा का चुनाव हो रहा है और बीजेडी के दो विधायक लापता बताए जा रहे हैं. हालांकि बीजेडी नेताओं ने पार्टी की जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया है और कहा है कि सभी विधायक पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं.

बीजेडी नेता गौतम बुद्ध दास ने कहा कि पार्टी के सभी विधायक संगठित हैं और राज्यसभा चुनाव में वे एकजुट होकर वोट डालेंगे. उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि पार्टी के उम्मीदवार ही इस चुनाव में जीत दर्ज करेंगे. हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पार्टी के दो विधायक फिलहाल लापता बताए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वे समय पर पहुंचकर मतदान जरूर करेंगे.

Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: 'पैसे के बल पर अब राज्यसभा का चुनाव नहीं होगा' बोले गिरिराज सिंह

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए जारी मतदान पर बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा, ‘चुनाव में क्रॉस वोटिंग होगी, सुपर क्रॉस वोटिंग होगी… यह मुझे नहीं मालूम. लेकिन पांच का पांच सीट एनडीए की जीत. पैसे के बल पर अब राज्यसभा का चुनाव नहीं होगा.’

Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: 'बिहार की जनता उन्हें रुला रही, जो बिहार को रुलाते थे...' विजय कुमार सिन्हा का तेजस्वी पर हमला

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, ‘लोकतंत्र में जीत के प्रति सभी आशान्वित रहते हैं. हमारा तो जनता के आदेश का समीकरण है. उस समीकरण में हम लोग जीतेंगे… हमारे पांचों उम्मीदवार जो (राज्यसभा में) जाएंगे, वो सुशासन से समृद्ध विकसित बिहार बनाने में मदद करेंगे…’ उन्होंने आगे कहा, ‘…विपक्ष तो हमेशा रोने के अलावा कुछ नहीं करता. वे रोते हैं, आरोप लगाते हैं. ये वही लोग हैं जो कभी बिहार को रुलाते थे लेकिन आज बिहार की जनता उन्हें रुला रही है.’

Read Full Article at Source