USS Truxtun incident: कैरिबियाई सागर में ईंधन भरने के दौरान दो अमेरिकी नौसेना के दो जहाज आपस में टकरा गए. हालांकि, चालकों की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया. लेकिन इस टक्कर के कारण दो लोगों को चोटें आईं हैं. अमेरिकी मीडिया ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है. जिसमें बताया गया कि नौसेना के एक विध्वंसक पोत और ईंधन भरने आए पोत के बीच कैरेबियाई सागर में टक्कर हो गई.
घटना के बारे में अमेरिकी साउथ कमान के प्रवक्ता कर्नल इमैनुअल ऑर्टिज जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि अर्ले बर्क श्रेणी के विध्वंसक पोत यूएसएस ट्रक्सटन और लड़ाकू सहायता देने वाला पोत यूएसएस ईंधन स्पलाई के दौरान समुद्र के बीच फिलिंग के दौरान आपस में टकरा गए. ऑर्टिज ने इस हादसे में दो कर्मियों के घायल होने की पुष्टि भी की है. हालांकि, दोनों कर्मियों की हालत स्थिर है. घटना गुरुवार की बताई जा रही है.
कब हुआ हादसा
अमेरिकी नौसेना के दोनों जहाजों के बीच ईंधन भरने के दौरान हुई इस टक्कर का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, फिलहाल इसकी जांच जारी है. वहीं दोनों जहाजों के बीच हुई टक्कर की घटनास्थल के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घटना दक्षिण कमान के अंतर्गत आने वाले इलाके में घटी है. जिसमें कैरिबियन सागर और दक्षिण अंटलांटिक के साथ-साथ प्रशांत महासागर का कुछ इलाका शामिल है.
क्यों हुआ हादसा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रक्सन जहाज 6 फरवरी को वर्जीनिया के नॉरफोक स्थित घरेलू बंदरगाह से रवाना हुआ था, जबकि स्पलाई जहाज कैरेबियाई समुद्र में दौरे पर था. सूत्रों के अनुसार दोनों जहाजों में फिलिंग प्रिक्रिया के दौरान गड़बड़ी के कारण के टक्कर हुई है.
यह भी पढ़ें: जाह्नवी कंडुला के परिवार को मिलेंगे 262 करोड़, US पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से गई थी भारतीय छात्रा की जान

2 hours ago
