लाल किले के पास बम धमाके का अलर्ट, लश्कर ए तैयबा के निशाने पर चांदनी चौक के मंदिर

1 hour ago

होमताजा खबरदेश

लाल किले के पास बम धमाके का अलर्ट, लश्कर के निशाने पर चांदनी चौक के मंदिर

Last Updated:February 21, 2026, 10:10 IST

खुफिया विभाग के सूत्रों ने एक हाई अलर्ट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आंतकी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के सामने IED हमले की साजिश रच रहे हैं.

लाल किले के पास बम धमाके का अलर्ट, लश्कर के निशाने पर चांदनी चौक के मंदिरZoom

देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर आतंकवादियों के निशाने पर है. खुफिया विभाग के सूत्रों ने एक हाई अलर्ट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आंतकी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के सामने IED हमले की साजिश रच रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान स्थित इस आतंकी संगठन ने चांदनी चौक इलाके में स्थित प्रमुख मंदिरों को भी टारगेट करने की योजना बनाई है. यह अलर्ट ऐसे समय आया है जब नवंबर 2025 में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट की जांच अभी चल रही है, जिसमें 13 लोगों की मौत हुई थी.

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

February 21, 2026, 10:10 IST

Read Full Article at Source