भगवान बुद्ध के पवित्र 'देवनिमोरि अवशेष' श्रीलंका से वापस लौट आए हैं. कोलंबो के सुप्रसिद्ध गंगारामय मंदिर में आयोजित इस सार्वजनिक प्रदर्शनी ने न केवल आध्यात्मिक बल्कि कूटनीतिक स्तर पर भी भारत और श्रीलंका के बीच एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है. सात दिनों तक चले इस विशेष आयोजन में समूचे श्रीलंका से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान बुद्ध के अवशेषों को नमन करने पहुंचे. गंगारामय मंदिर में हुई इस प्रदर्शनी के दौरान 10 लाख से अधिक भक्तों ने पवित्र अवशेषों के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. मंत्रालय ने इसे एक 'बड़ी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उपलब्धि' करार दिया है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |

1 hour ago

