संजू सैमसन पर CSK ने यूं ही नहीं खेला था बड़ा दांव, RR को देने पड़े थे 2 स्टार

1 hour ago

होमcricket

संजू सैमसन पर CSK ने यूं ही नहीं खेला था बड़ा दांव, RR को देने पड़े थे 2 स्टार

Last Updated:March 03, 2026, 13:09 IST

आईपीएल के मिनी ऑक्शन से पहले ही CSK ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड कर संजू को अपनी टीम में शामिल कर लिया था. खास बात ये है कि इस ट्रेड को पूरा करने के लिए सीएसके ने अपने दो मैच विनर खिलाड़ी छोड़े थे.

संजू सैमसन पर CSK ने यूं ही नहीं खेला था बड़ा दांव, RR को देने पड़े थे 2 स्टारZoom

सीएसके ने संजू सैमसन को यूं ही नहीं खरीदा था.

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जिस तरह की पारी खेली, उससे हर तरफ उन्हीं के चर्चे हैं. करो या मरो वाले मैच में इस तरह की बल्लेबाजी की उन्हें खूब तारीफ मिल रही है. खास तौर से दबाव भरे मैच में संजू के शॉट सिलेक्शन को खूब सराहा जा रहा है. दुनिया भर के क्रिकेट एक्सपर्ट और पूर्व क्रिकेटरों का कहना है कि यह संजू के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में एक है. मैच के बाद कप्तान सूर्या ने जिस तरह उसे संजू को सलाम किया वह वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है.

चेन्नई सुपर किंग्स संजू की इसी काबिलियत की फैन है. अगर ऐसा न होता तो आईपीएल के सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली यह टीम उन पर इतना बड़ा दांव नहीं खेलती. आईपीएल के मिनी ऑक्शन से पहले ही CSK ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड कर संजू को अपनी टीम में शामिल कर लिया था. खास बात ये है कि इस ट्रेड को पूरा करने के लिए सीएसके ने अपने दो मैच विनर RR को सौंपने पड़े थे. इनमें एक थे रविंद्र जडेजा और दूसरे थे सैम करन.

संजू सैमसन के आगे झुकाया कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपना सिर

सीएसके ने संजू सैमसन को बिना वजह नहीं चुना. 31 साल के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज का आईपीएल में भारतीय टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजों में सबसे मजबूत रिकॉर्ड है. वह अब तक राजस्थान रॉयल्स और दिलली डेयरडेविल्स से खेल चुके हैं. दोनेां टीमों की तरफ से 177 मैचों में सैमसन ने 4,704 रन बनाए हैं, उनका औसत 30.95 और स्ट्राइक रेट 139.05 रहा है. इसमें 3 शतक, 26 अर्धशतक, 379 चौके और 219 छक्के शामिल हैं.

विकेटकीपिंग में भी उन्होंने 86 कैच और 17 स्टंपिंग किए हैं. आईपीएल के पिछले सीजन की बात करें तो 9 मैचों में उन्होंने 35.63 के स्ट्राइक रेट से 285 रन बनाए थे, जबकि 2024 में 16 मैचों में उनके 531 रन थे. सीएसके में सैमसन टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी को मजबूत करेंगे, टीम को जिसकी कमी अब तक खल रही थी.

संजू सैमसन को सीएसके में वही फीस मिलेगी जो उन्हें राजस्थान रॉयल्स में दिए जा रहे थे. यह रकम 18 करोड़ है. अब तक रविंद्र जडेजा को सीएसके यही रकम दे रही थी, हालांकि राजस्थान के साथ हुए ट्रेड में उन्हें 18 करोड़ की जगह 14 करोड़ रुपये मिलेंगे. सैम करन को आर आर में अपनी मौजूदा फीस 2.4 करोड़ रुपये ही मिलेंगे.

First Published :

March 03, 2026, 13:09 IST

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login

Read Full Article at Source