सऊदी अरब की शाही शादी में बांटे गए 24 कैरेट 'Gold बिस्किट', शेखों के बीच जैसे खुला डिब्बा सब रह गए दंग!

1 hour ago

Saudi Arab Shahi Shaadi: जरा सोचिए!आप किसी शादी में बतौर अतिथि बनकर पहुंचे और आपको गिफ्ट में सोने के बिस्किट मिले. इस स्थिति में आपका क्या रिएक्शन होगा. दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया गया है कि ये वीडियो सऊदी अरब की किसी शाही शादी का है, जिसमें मेहमानों को 24 कैरट गोल्ड जैसी कोई चीज दी जा रही है. इस वीडियो को देखकर यूजर्स ने कहा कि यह सोने की बिस्कुट है, लेकिन क्या वास्तव में ऐसा हुआ है या फिर सच्चाई कुछ और है? आइए आपको इसकी पूरी बात बताते हैं...

क्या पूरा माजरा? 

सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले लोगों की फीड में एक वीडियो आती है, जो किसी शाही शादी की लग रही है. इसमें देखा जा सकता है कि शादी का वेन्यू काफी भव्य तरीके से सजा है, शेखों का जलवा नजर आ रहा है. वहीं, एक व्यक्ति के हाथ में चमचमाते सोने के बिस्कुट जैसी कोई चीज नजर आती है. इसको देखने के बाद यूजर्स के मन में सवाल आया कि क्या सच में सोने के बिस्कुट बांटे जा रहे हैं. वीडियो में कुछ लोग पारंपरिक अरबी लिबास में बैठे नजर आ रहे हैं और उसी दौरान एक शख्स डिब्बा लेकर आता है. डिब्बा जैसे ही खुलता है, अंदर रखी वस्तु सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है. कुछ यूजर्स ने दावा किया कि यह 24 कैरेट सोने के बिस्कुट हैं, जो मेहमानों को दिए जा रहे हैं. हालांकि, कहानी इससे थोड़ी इतर है. 

Add Zee News as a Preferred Source

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? 

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने देखा है और कई यूजर्स ने अपनी बातों को रखा है. कुछ लोगों ने इसको शाही शादी करार दिया है, तो कुछ ने इसको दिखावा बताया है. हालांकि, कुछ तहकीकात में पता चला कि यह कोई वास्तव में सोने की बिस्कुट नहीं थी, बल्कि यह एक रॉयल चॉकलेट थी, जिसको गोल्डन फॉइल में लपेटकर बिस्कुट जैसा लुक दिया गया था. जानकारी के अनुसार, यह पैची ब्रांड की काफी मशहूर चॉकलेट है. सोशल मडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि जी न्यूज नहीं करता है. 

At a Saudi wedding the bride’s brother gifts the groom’s family 24-karat gold biscuits.pic.twitter.com/3F0BwnuZSq

— Massimo (@Rainmaker1973) February 11, 2026

कैसे वायरल हुआ वीडियो? 

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर जैसे ही किसी शादी शादी का वीडियो सामने आता है, वह पल भर में वायरल हो जाता है. लोग सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब सर्च कर रहे हैं. कई बार सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को हम असली मान लेते हैं, लेकिन कहानी कुछ और होती है. इस स्थिति में वास्तविक कहानी को समझने में और फेक खबर में फर्क करना बेहद आवश्यक हो जाता है. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि जिस शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, वह शाही थी, लेकिन चॉकलेट को सोने का बिस्कुट बताने का दावा गलत निकला. 

यह भी पढ़ें: कूड़े में फेंक दिया 12 लाख का सोना, छोटी-सी भूल ने उड़ा दिए होश; फिर 3 दिन बाद आया फोन...

Read Full Article at Source