सांपों का 'हनीमून स्पॉट', यहां हर साल सर्दियों में रोमांस करने आते हैं 70 हजार से ज्यादा सांप

1 hour ago

Worlds Largest Snake Gathering: दुनियाभर में सांपों की कई प्रजाति पाई जाती है. कई सांप तो इतने जहरीले होते हैं कि इनके काटने पर व्यक्ति की एक झटके में ही मौत हो जाती है, हालांकि कुछ सांपों को इंसानों की तरह की घूमने-फिरने और मौज करने में बड़ा मजा आता है. बता दें कि कनाडा के मैनिटोबा में नार्सिस नाम का एक शहर है. यहां सांपों का जमावड़ा लगता है. अनुमान के मुताबिक इस जगह पर एक बार में 75,000 से ज्यादा सांप इकट्ठा होते हैं. सांपों को यहां का वातावरण बेहद पसंद है और वे यहां अपना अच्छा समय बिताने के लिए आते हैं.    

गुफाओं से बाहर निकलते हजारों सांप 

बसंत ऋतु के मौके पर हर साल नार्सिस शहर में हर साल 75,000- 100,000 के बीच रेड गार्टर स्नेक्स यहां आते हैं. इस प्रजाति के सांप यहां लाइमस्टोन से बनी सिंकहोल्स में इकट्ठा होते हैं और खुद को सर्दी से बचाते हैं. वसंत के मौके पर ये इन अंडरग्राउंड गुफाओं से बाहर निकलते हैं और संभोग के लिए गड्ढों में इकट्ठा होते हैं. इसके लिए नर सांप मादा सांपों को एकसाथ रिझाने की कोशिश करते हैं. प्रजनन का मौसम समाप्त होने के बाद वे धीरे-धीरे आसपास के दलदली इलाकों में फैल जाते हैं, जहां वे गर्मियों के महीनों में भोजन करते और घूमते हैं.  

ये भी पढ़ें- शेख हसीना की उल्टी गिनती शुरू? चुनाव जीतते ही BNP का बड़ा ऐलान, भारत सरकार के सामने रख दी ये बड़ी डिमांड  

Add Zee News as a Preferred Source

एकसाथ रहते हैं हजारों सांप 

'BBC वाइल्डलाइफ' के मुताबिक मैनिटोबा सर्दियों के मौसम में -45 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा होता है, हालांकि इसके बावजूद रेड गार्टर स्नेक्स यहां जीवित रहते हैं. इसका कारण यहां पर मौजूद प्राचीन और नेचुरल सिंकहोल्स हैं, जो भीषण ठंड में भी अंदर से गर्म रहते हैं. इसके चलते सांपों को यहां हाइबरनेशन के लिए सुरक्षित जगह मिलती है. एक कमरे के आकार वाले इन सिंकहोल्स में हजारों सांप एकसाथ रहते हैं.   

ये भी पढ़ें- क्या रिटायर होने जा रहे नॉर्थ कोरिया के किम जोंग? पत्नी या रिश्तेदार नहीं, इनको मिलेगी सत्ता! 

सांपों का जमावड़ा 

नार्सिस सर्दियों में -45 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा हो जाता है, इसके बावजूद गार्टर स्नेक्स यहां जिंदा रहते हैं. इसका मुख्य कारण यहां की प्राचीन और नेचुरल सिंकहोल्स हैं, जो भीषण सर्दी में भी अंदर से काफी गर्म रहते हैं, जिससे सांपों को हाइबरनेशन के लिए सुरक्षित जगह मिलती है. ये सिंकहोल्स एक कमरे के आकार जितने ही होते हैं, लेकिन फिर भी इसमें हजारों सांप एकसाथ रहते हैं, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है.  बता दें कि नार्सिस की जमीन 450 मिलियन साल पुरानी है, जो कभी समुद्र का हिस्सा हुआ करती थी. समय के साथ यहां पानी ने चूने की चट्टानों को घिसकर इनमें दरारों और गुफाएं बना दीं, जो अब गार्टर सांपों का ठिकाना बन चुकी हैं. नेचुरल साइंस के चमत्कारों में शामिल ये नजारा हर साल सैकड़ों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. 

Read Full Article at Source