सीबीएसई 12वीं अंग्रेजी पेपर एनालिसिस, छात्रों को मिली राहत या बढ़ी मुश्किल?

2 hours ago

Last Updated:March 12, 2026, 16:45 IST

CBSE 12th English Paper Analysis 2026: सीबीएसई 12वीं अंग्रेजी के पेपर ने कुछ स्टूडेंट्स को राहत दी तो कुछ ने उलझा दिया. ज्यादातर छात्र अनसीन पैसेज को टाइम-कंज्यूमिंग बता रहे हैं. वहीं लिटरेचर सेक्शन ने उनकी लाज बचाई. एक्सपर्ट्स से जानें कैसा रहा इस साल का स्कोरिंग पैटर्न.

सीबीएसई 12वीं अंग्रेजी पेपर एनालिसिस, छात्रों को मिली राहत या बढ़ी मुश्किल?Zoom

CBSE 12th English Paper Analysis 2026: सीबीएसई इंग्लिश पेपर काफी बैलेंस्ड बताया जा रहा है

नई दिल्ली (CBSE 12th English Paper Analysis 2026). सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं. इसी क्रम में आज इंग्लिश कोर का पेपर हुआ. देशभर के हजारों परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले स्टूडेंट्स के बीच इस पेपर को लेकर अलग-अलग तरह की बातें सुनने को मिलीं. आमतौर पर अंग्रेजी का पेपर नंबर बटोरने के लिए आसान माना जाता है, लेकिन इस बार पेपर हल करने में स्टूडेंट्स को थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ी.

कई स्टूडेंट्स का कहना था कि सीबीएसई 12वीं अंग्रेजी पेपर बहुत कठिन तो नहीं था लेकिन सवालों को समझने और उनके जवाब लिखने में काफी समय लग रहा था. शिक्षकों और एक्सपर्ट्स ने पेपर देखने के बाद बताया कि इस बार का प्रश्नपत्र पूरी तरह से सोचने की क्षमता को परखने वाला था. जो स्टूडेंट्स केवल किताबों के जवाब रटकर गए थे, उनके लिए कुछ सवालों के जवाब देना मुश्किल रहा. पेपर न तो बहुत ज्यादा सरल था और न ही बहुत कठिन, इसे बैलेंस्ड पेपर कहा जा सकता है.

CBSE Class 12 English Exam Analysis 2026: हर सेक्शन की पूरी रिपोर्ट

पुणे के संस्कृति ग्रुप ऑफ स्कूल्स के ट्रस्टी, प्रणीत मुंगाली ने सीबीएसई 12वीं अंग्रेजी पेपर का एनालिसिस किया है. उनके अनुसार, इस साल का पेपर काफी संतुलित था लेकिन इसमें बारीकियों पर बहुत ध्यान दिया गया था. अनसीन कॉम्प्रिहेंशन में एनालिटिकल सवाल पूछे गए थे. क्रिएटिव राइटिंग सेक्शन के विषय बहुत Topical थे. हालांकि, इस सेक्शन को थोड़ा और चैलेंजिंग बनाया जा सकता था. टाइम मैनेजमेंट के लिहाज से पेपर को तय समय के अंदर अच्छे से हल किया जा सकता था.

सेक्शन A: रीडिंग स्किल्स

रीडिंग सेक्शन को लेकर ज्यादातर स्टूडेंट्स की शिकायत रही कि यह काफी लंबा था. इसमें दिए गए अनसीन पैसेज को पढ़ने और समझने में काफी समय खर्च हो गया. सवालों के जवाब सीधे-सीधे पैराग्राफ में नहीं छिपे थे, बल्कि उन्हें सोच-समझकर लिखना था. खासकर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) के ऑप्शन्स इतने मिलते-जुलते थे कि छात्रों को सही उत्तर चुनने में काफी उलझन हुई.

सेक्शन B: क्रिएटिव राइटिंग स्किल्स

इस हिस्से ने स्टूडेंट्स को काफी राहत दी. नोटिस राइटिंग, इनविटेशन और लेटर राइटिंग के सवाल काफी सीधे थे और छात्रों को इनके बारे में पहले से जानकारी थी. रिपोर्ट और आर्टिकल राइटिंग में भी ऐसे विषय पूछे गए जो आज-कल चर्चा में रहते हैं. इसलिए छात्रों को लिखने के लिए अच्छा कंटेंट मिल गया. टीचर्स का कहना है कि जिन्होंने फॉर्मेट सही रखा है, उनके नंबर यहां पक्के हैं.

सेक्शन C: लिटरेचर

किताबों (Flamingo और Vistas) पर आधारित इस सेक्शन में सवाल बहुत ज्यादा घुमावदार नहीं थे, लेकिन कविता वाले हिस्से के सवाल थोड़े गहरे थे. लॉन्ग आंसर वाले सवालों में इस बार दो अलग-अलग कहानियों के पात्रों के बीच तुलना करने को कहा गया था. यह हिस्सा उन छात्रों के लिए आसान रहा जिन्होंने चैप्टर्स को कहानी की तरह गहराई से पढ़ा था.

टीचर्स और एक्सपर्ट्स की राय

अंग्रेजी के शिक्षकों का मानना है कि पेपर पूरी तरह एनसीईआरटी (NCERT) के आधार पर ही तैयार किया गया था. पेपर को इस तरह बनाया गया था कि एक एवरेज छात्र भी अच्छे नंबरों से पास हो सके. लेकिन 95 से ऊपर अंक वही ला पाएगा, जिसने उत्तरों को बहुत ही सफाई और समझ के साथ लिखा होगा. कुल मिलाकर यह अच्छा और ज्ञान बढ़ाने वाला पेपर था.

About the Author

Deepali Porwal

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys...और पढ़ें

First Published :

March 12, 2026, 16:45 IST

Read Full Article at Source