सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड जारी, 16 से 19 मार्च के बीच है परीक्षा तो तुरंत करें डाउनलोड

2 hours ago

Last Updated:March 14, 2026, 11:23 IST

CUET PG Admit Card 2026 Released: एनटीए ने सीयूईटी पीजी 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. 16 से 19 मार्च के बीच परीक्षा देने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/cuet-pg/ से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड पर दी गईं गाइडलाइंस ध्यान से पढ़ लें.

CUET PG एडमिट कार्ड जारी, 16 से 19 मार्च के बीच है Exam तो तुरंत करें डाउनलोडZoom

CUET PG Admit Card 2026: 16-19 मार्च के बीच होने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं

नई दिल्ली (CUET PG Admit Card 2026 Released). नेशनल टेस्टिंग ने सीयूईटी पीजी 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जो उम्मीदवार 16 मार्च से 19 मार्च 2026 के बीच सीयूईटी पीजी परीक्षा देंगे, ये एडमिट कार्ड सिर्फ उन्हीं के लिए हैं. एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/cuet-pg/ पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी.

सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2026 में परीक्षा केंद्र, शिफ्ट का समय और रिपोर्टिंग टाइम जैसी कई डिटेल्स दी गई हैं. एनटीए ने सख्त हिदायत दी है कि अभ्यर्थी एडमिट कार्ड पर छपे हर छोटे-बड़े निर्देश को बारीकी से पढ़ें. सीयूईटी पीजी परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट पहले ही निकाल लें और उस पर दी गई अपनी फोटो और सिग्नेचर की जांच कर लें. अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आ रही है तो तुरंत एनटीए के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें.

सीयूईटी पीजी 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

एनटीए ने 16 से 19 मार्च तक होने वाले पेपर के लिए सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव कर दिया है. जानिए सीयूईटी पीजी हॉल टिकट डाउनलोड करने के स्टेप्स:

सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/cuet-pg/ पर विजिट करें. होमपेज पर ‘CUET (PG) 2026 Admit Card’ के लिंक पर क्लिक करें. एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी लॉगिन डिटेल्स एंटर करें. सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा. इसमें दर्ज डिटेल्स चेक करके इसे सेव कर लें. फ्यूचर रेफरेंस के लिए प्रिंटआउट भी निकाल लें.

सीयूईटी पीजी परीक्षा कब और कितने बजे होगी?

एनटीए सीयूईटी पीजी 2026 एडमिट कार्ड इंस्टॉलमेंट्स में जारी कर रहा है. फिलहाल 16 से 19 मार्च 2026 के बीच होने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं. सीयूईटी पीजी परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. सीयूईटी पीजी 2026 एडमिट कार्ड पर आपकी शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और गेट क्लोजिंग टाइम जैसी डिटेल्स मिलेंगी. देरी से पहुंचने पर केंद्र में एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी.

सीयूईटी पीजी परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं और क्या नहीं?

सीयूईटी पीजी परीक्षा हॉल में जाने से पहले इन बातों का ख्याल रखें:

जरूरी सामान: एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट, एक पासपोर्ट साइज फोटो (जो फॉर्म में लगाई थी) और एक ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी). क्या न ले जाएं: मोबाइल, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या कोई भी कागज का टुकड़ा अंदर ले जाना सख्त मना है. पानी की पारदर्शी बोतल और एक सिंपल पेन साथ रखा जा सकता है.

अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती हो तो क्या करें?

कभी-कभी एडमिट कार्ड पर नाम की स्पेलिंग, फोटो या विषय गलत छप जाते हैं. अगर आपके साथ ऐसा होता है तो घबराएं नहीं. तुरंत एनटीए की हेल्पलाइन (011-40759000) पर कॉल करें या ईमेल के जरिए सूचित करें. कई बार बोर्ड गलत एडमिट कार्ड के साथ भी कैंडिडेट को बैठने की अनुमति दे देता है, बशर्ते उन्होंने समय पर इसकी जानकारी दी हो.

About the Author

Deepali Porwal

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys...और पढ़ें

First Published :

March 14, 2026, 11:23 IST

Read Full Article at Source