सुपरफूड कुलथी दाल को बनाएं खास, आसान विधि और तड़के से बढ़ेगा जायका

1 hour ago

Last Updated:February 20, 2026, 19:29 IST

सही विधि अपनाकर कुलथी दाल को बेहद स्वादिष्ट बनाया जा सकता है, ताकि बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी इसे पसंद करें. पारंपरिक दालों में कुलथी दाल को विशेष स्थान प्राप्त है. इसे ‘सुपरफूड’ भी कहा जाता है, क्योंकि यह प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है.

सुपरफूड कुलथी दाल को बनाएं खास, आसान विधि और तड़के से बढ़ेगा जायकाZoom

कोडरमा: कुलथी दाल अपने पौष्टिक गुणों के लिए जानी जाती है, लेकिन स्वाद में हल्की होने के कारण कई लोग इसे नियमित भोजन में शामिल नहीं करते. इस समस्या का आसान और स्वादिष्ट समाधान कोडरमा की गृहणी राधिका प्रजापति ने बताया है. उनका कहना है कि सही विधि अपनाकर कुलथी दाल को बेहद स्वादिष्ट बनाया जा सकता है, ताकि बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी इसे पसंद करें. पारंपरिक दालों में कुलथी दाल को विशेष स्थान प्राप्त है. इसे ‘सुपरफूड’ भी कहा जाता है, क्योंकि यह प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है.

ऐसे बनाएं स्वादिष्ट कुलथी दाल
राधिका प्रजापति के अनुसार सबसे पहले कुलथी दाल को धीमी आंच पर हल्का सा भून लें. भूनने से दाल का स्वाद बढ़ जाता है और पकाने में समय भी कम लगता है. इसके बाद दाल को मिक्सर में दरदरा पीस लें. ऐसा करने से दाल का स्वाद निखरता है और यह पचाने में भी आसान हो जाती है. पीसी हुई दाल को धोकर ऊपर से छिलका अलग कर दें. फिर दाल को कुकर में डालें और उसमें कटा हुआ टमाटर, हल्दी, नमक और गरम मसाला मिलाएं. आवश्यकतानुसार पानी डालकर कुकर बंद करें और लगभग चार सीटी आने तक पकाएं. यदि स्वाद को और बेहतर बनाना हो तो इसमें बैंगन के टुकड़े भी डाले जा सकते हैं, जिससे दाल का जायका और बढ़ जाता है.

ऐसे लगाएं स्वाद का तड़का
चार सीटी के बाद कुकर का ढक्कन खोलकर दाल को अच्छी तरह मिला लें. अब स्वाद बढ़ाने के लिए तड़का तैयार करें. इसके लिए एक अलग पैन में सरसों का तेल गर्म करें. उसमें जीरा, साबुत लाल मिर्च और कटा हुआ लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. तैयार तड़के को दाल में डालते ही उसकी खुशबू और स्वाद में चार चांद लग जाते हैं.

स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी
राधिका बताती हैं कि इस विधि से तैयार की गई कुलथी दाल न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है. इसे रोजाना के भोजन में आसानी से शामिल किया जा सकता है. इसके पोषक तत्व शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं और लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करते हैं. इस तरह कुलथी दाल स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन संगम बन जाती है.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क...और पढ़ें

Location :

Kodarma,Kodarma,Jharkhand

First Published :

February 20, 2026, 19:29 IST

Read Full Article at Source