होली पर मायके जाने की जिद कर रही थी पत्नी, पति को आया गुस्सा, फिर जो हुआ, खुद बुलाई पुलिस

1 hour ago

होमताजा खबरbihar

होली पर मायके जाने की जिद कर रही थी पत्नी, पति को आया गुस्सा, फिर जो हुआ...

Last Updated:February 28, 2026, 15:45 IST

होली पर मायके जाने को लेकर हुए विवाद ने दानापुर में दर्दनाक रूप ले लिया, जहां एक हेड नर्स की कथित तौर पर पति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

होली पर मायके जाने की जिद कर रही थी पत्नी, पति को आया गुस्सा, फिर जो हुआ...Zoom

मृतका की बहन ने लगाए गंभीर आरोप.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना से दहलाने वाली खबर है. जहां एक महिला अपने पति से मायके चलने की जिद कर रही थी. वह छपरा जाने को कह रही थी, लेकिन पति ने उसकी बात नहीं मानी. दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि पति बौखला उठा और पत्नी को जान से मार दिया. उसके बाद खुद पुलिस को कॉल कर हत्या की जानकारी दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

मामला दानापुर थाना क्षेत्र के पूर्वी गोला रोड का है. जहां पत्नी के मायके जाने की बात पर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. आरोप है कि सोनू कुमार सिंह ने गुस्से में अपनी पत्नी चांदनी कुमारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. चांदनी कुमारी पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हेड नर्स के पद पर कार्यरत थीं, जिससे घटना के बाद स्वास्थ्यकर्मियों में भी शोक की लहर है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने दो वर्षीय बेटे को लेकर अपने पैतृक घर छपरा चला गया. देर रात वह वापस लौटा और डायल 112 पर फोन कर खुद पुलिस को हत्या की सूचना दी.

कमरे से नर्स चांदनी का शव बरामद
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को घर से हिरासत में ले लिया. कमरे से चांदनी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह होली पर पत्नी को छपरा चलने के लिए कह रहा था, लेकिन इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. आरोप है कि गुस्से में उसने मारपीट की, जिसके बाद चांदनी की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई.

रुपयों को लेकर अक्सर करता था विवाद
मृतका की बहन ब्यूटी कुमारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी 6 फरवरी 2023 को हुई थी और दंपती का दो साल का बेटा है. उनके मुताबिक, सोनू ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये हार चुका था और पैसे को लेकर अक्सर विवाद होता था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष लगातार आर्थिक दबाव डालता था और चांदनी को प्रताड़ित किया जाता था. दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है. परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. आरोपी से पूछताछ जारी है.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

कहानी सुनने, गुनने और लिखने का शौकीन. शुद्ध कीबोर्ड पीटक. माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से शिक्षा-दीक्षा. द सूत्र, खबरिया न्यूज़, दैनिक नई दुनिया (अखबार) से सीखते हुए हाल मुकाम News18 है. 5 साल से पत्रकार...और पढ़ें

First Published :

February 28, 2026, 15:45 IST

Read Full Article at Source