1200 local foreign guests will attend Tarique Rahman swearing-in: बांग्लादेश में नई सरकार के गठन को लेकर माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की अगुवाई में बनने वाली सरकार का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को ढाका स्थित राष्ट्रीय संसद भवन के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जाएगा. खबर के मुताबिक इस कार्यक्रम में करीब 1,200 स्थानीय और विदेशी मेहमान शामिल होने वाले हैं. प्रशासन ने उसी हिसाब से सुरक्षा और आयोजन की तैयारियां तेज कर दी हैं.
बांग्लादेश के प्रमुख अखबार Prothom Alo में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश की राजनीति में इतिहास रचने वाला पल आने वाला है. 20 साल बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) फिर से सत्ता में धमाकेदार तरीके से लौटी है. पार्टी चेयरमैन तारिक रहमान अब प्रधानमंत्री बनने वाले हैं. 17 फरवरी 2026 को उनका शपथ ग्रहण ढाका के जतिया संसद भवन के साउथ प्लाजा में होगा. ये कोई छोटा-मोटा इवेंट नहीं, बल्कि पूरा मेगा शो है, जहां करीब 1200 घरेलू और विदेशी मेहमान जुटेंगे.
शपथ ग्रहण का पूरा शेड्यूल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह 10 बजे नए चुने सांसदों की शपथ होगी, जिसे चीफ इलेक्शन कमिश्नर AMM नासिर उद्दीन दिलाएंगे. शाम 4 बजे कैबिनेट सदस्यों की शपथ राष्ट्रपति मोहम्मद शाहबुद्दीन लेंगे. BNP ने ये जगह साउथ प्लाजा चुनने की सलाह दी थी, ताकि जुलाई विद्रोह की यादें ताजा रहें. इंटरिम गवर्नमेंट के चीफ एडवाइजर मुहम्मद यूनुस ने 13 देशों के नेताओं को इनवाइट किया था, जिसमें भारत, पाकिस्तान, चीन, सऊदी अरब, तुर्की, UAE, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव्स और भूटान शामिल हैं.
कौन-कौन विदेशी दिग्गज होंगे शामिल?
इस समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी अहम माना जा रहा है. इसमें इन दिग्ग्जों के आने की उम्मीद है
कुछ लोगों के नाम आखिरी तक हो सकते हैं तय
भारत की लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला और पाकिस्तान के प्लानिंग मंत्री अहसान इकबाल के शामिल होने की पुष्टि हुई है. इसके अलावा नेपाल, मालदीव और श्रीलंका समेत दक्षिण एशिया के कई देशों के प्रतिनिधि भी ढाका पहुंचेंगे. ब्रिटेन की इंडो-पैसिफिक अंडर सेक्रेटरी सीमा मल्होत्रा के आने की भी उम्मीद है. SAARC देशों के विदेश मंत्री स्पेशल इनवाइटेड हैं सूत्रों के मुताबिक कुछ देशों की अंतिम पुष्टि समारोह से ठीक पहले हो सकती है. प्रोथोम आलो में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, कैबिनेट डिवीजन ने 1200 मेहमानों के हिसाब से तैयारी की है. इनविटेशन कार्ड्स तैयार हो चुके हैं. तारिक रहमान ने ऑपोजिशन लीडर्स से मिलकर यूनिटी का मैसेज दिया है. उन्होंने कहा कि वो डेमोक्रेसी मजबूत करेंगे, इकोनॉमी सुधारेंगे और लॉ एंड ऑर्डर ठीक करेंगे.
ऐतिहासिक जीत के बाद सत्ता में वापसी
हालिया संसदीय चुनाव में BNP ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 से ज्यादा सीटें जीत लीं. जमात-ए-इस्लामी को 77 सीटें मिलीं है. बीएनपी इसी जीत के साथ पार्टी लगभग 20 साल बाद फिर से सरकार बनाने जा रही है. ये चुनाव 2024 के छात्र आंदोलन के बाद पहला बड़ा चुनाव था, जहां अवामी लीग को बाहर रखा गया. तारिक रहमान 17 साल लंदन में निर्वासन में रहे और दिसंबर 2025 में वापस आए और अब पीएम बन रहे हैं. यही वजह है कि शपथ ग्रहण को सिर्फ औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है.
13 देशों को भेजा गया खास निमंत्रण
अंतरिम प्रशासन की ओर से चीन, भारत, पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की, UAE, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान समेत 13 देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है. हालांकि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले से तय कार्यक्रम में व्यस्त रहने के कारण शामिल नहीं हो पाएंगे और उनकी जगह लोकसभा स्पीकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.
क्यों खास माना जा रहा यह समारोह?
विशेषज्ञों का कहना है कि यह सिर्फ सरकार का शपथ ग्रहण नहीं, बल्कि बांग्लादेश की नई राजनीतिक दिशा का संकेत भी है. भारत और पाकिस्तान जैसे प्रतिद्वंद्वी देशों के प्रतिनिधियों का एक मंच पर आना इस कार्यक्रम को और ज्यादा अहम बना देता है. ढाका अब सिर्फ एक राजधानी नहीं, बल्कि दक्षिण एशियाई कूटनीति का केंद्र बनने जा रहा है.

1 hour ago
