2600000 घरों का बिजली बिल हुआ 'जीरो', खाते में पहुंचे 14000 करोड़, गुजरात से यूपी तक 'पीएम सूर्य घर योजना' का जादू

2 hours ago

Last Updated:February 06, 2026, 16:52 IST

PM Surya Ghar Yojana: ऊर्जा मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि फरवरी 2024 में योजना के शुरू होने के बाद से देश भर में कुल 20,85,514 रूफ टॉप सिस्टम (आरटीएस) सिस्टम स्थापित किए गए हैं जिससे 26,14,446 परिवारों को लाभ हुआ है और दिसंबर 2025 तक केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) के रूप में 14,771.82 करोड़ रुपए वितरित किए गए हैं.

'पावर' फुल गेम! 26 लाख घरों का बिजली बिल हुआ 'जीरो', खाते में आए 14000 करोड़Zoom

पीएम यूर्स योजना में सबसे अधिक लाभ गुजरात राज्य को हुआ है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. फरवरी 2024 में शुरू हुई पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने देश में बड़ी क्रांति ला दी है. मोदी सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना ने कम समय में 26 लाख से ज्यादा परिवारों को बिजली बिल से आजादी दिला दी है. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने मंगलवार को आंकड़े जारी कर बताया कि अब तक 20 लाख से ज्यादा रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं. सरकार ने सब्सिडी के तौर पर जनता के खातों में दिसंबर 2025 तक 14,771 करोड़ रुपये भेजे हैं. इस रेस में गुजरात ने सबको पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है. यह योजना न केवल मध्यम वर्ग की जेब को राहत दे रही है, बल्कि पर्यावरण को बचाने में भी बड़ी भूमिका निभा रही है.

गुजरात टॉप पर, यूपी और महाराष्ट्र भी रेस में
आंकड़ों के मुताबिक गुजरात ने इस योजना का सबसे ज्यादा फायदा उठाया है. वहां रिकॉर्ड तोड़ काम हुआ है. गुजरात में 7.41 लाख परिवारों ने अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाए हैं. महाराष्ट्र 6.34 लाख परिवारों के साथ दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए है. उत्तर प्रदेश में 3.29 लाख परिवारों ने इस योजना को अपनाया है और तीसरे नंबर पर है. यह दिखाता है कि लोग अब मुफ्त बिजली की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं.

सब्सिडी का गणित और बिजली की बचत
सरकार इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को 85,800 रुपये तक की भारी सब्सिडी दे रही है. इससे मध्यम और कम आय वाले परिवारों के लिए सोलर प्लांट लगवाना बेहद आसान हो गया है. एनर्जी एक्सपर्ट्स का मानना है कि सिर्फ एक किलोवाट का प्लांट काफी है. यह प्लांट महीने में औसतन 100 यूनिट बिजली आसानी से बना सकता है. यह एक आम भारतीय परिवार की महीने भर की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त है.

पर्यावरण को होगा बड़ा फायदा
मंत्रालय का लक्ष्य देश के 1 करोड़ घरों को रोशन करने का है. अगर ऐसा होता है तो इसके दूरगामी परिणाम होंगे. अगले 25 सालों में 720 मिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन कम होगा. यह योजना न केवल पैसे बचा रही है बल्कि धरती को भी सुरक्षित कर रही है. कोई भी व्यक्ति जिसके पास बिजली कनेक्शन है, वो पोर्टल पर आवेदन कर लाभ उठा सकता है.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h...और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

February 06, 2026, 16:47 IST

homenation

'पावर' फुल गेम! 26 लाख घरों का बिजली बिल हुआ 'जीरो', खाते में आए 14000 करोड़

Read Full Article at Source