Benefits Of Tulsi: तुलसी के पत्तों को ऐसे करें डाइट में शामिल, मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

3 weeks ago

X

तुलसी

तुलसी के पत्तों को ऐसे करें डाइट में शामिल, मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

arw img

Benefits of Tulsi: ठंड के मौसम में सर्दी-खांसी गले में खराश और वायरल संक्रमण की समस्या आम हो जाती है. ऐसे में तुलसी शरीर के लिए संजीवनी साबित हो सकती है. आयुर्वेद में तुलसी को रोगियों के लिए अमृत और स्वस्थ लोगों के लिए वरदान माना गया है. राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की चिकित्साधिकारी डॉ. प्रियंका सिंह के अनुसार, तुलसी इम्यूनिटी बढ़ाने में बेहद प्रभावी है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण सर्दी-जुकाम, फ्लू और खांसी से बचाव करते है. तुलसी पाचन को बेहतर बनाती है और गैस व अपच की समस्या कम करती है. तुलसी का काढ़ा या चाय शरीर को अंदर से गर्म रखती है और सांस के रोगियों के लिए भी लाभकारी है. हालांकि गर्भवती महिलाएं सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लें.

Read Full Article at Source